नालंदापर्यटनराजगीर

तीन दिवसीय राजगीर महोत्सव के आयोजन को लेकर जिलाधिकारी ने की बैठक

राजगीर (नालंदा दर्पण)। तीन दिवसीय राजगीर महोत्सव-2022 का आयोजन नवम्बर माह में संभावित है। अंतिम रूप से तिथि का निर्धारण पर्यटन विभाग द्वारा किया जाएगा।

District Magistrate held a meeting regarding the organization of the three day Rajgir Festival 1इस महोत्सव के आयोजन को लेकर आज आरआईसीसी के मिनी ऑडिटोरियम में जिलाधिकारी की अध्यक्षता में बैठक आहूत की गई।

इस वर्ष मुख्य महोत्सव का आयोजन आरआईसीसी राजगीर के बगल में स्टेट गेस्ट हाउस के लिए निर्धारित स्थल पर कराने का निर्णय लिया गया।

इस अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रम के लिए पर्यटन विभाग के माध्यम से कलाकारों का निर्धारण किया जाएगा।

महोत्सव के अवसर पर ग्रामश्री मेला, कृषि मेला,व्यंजन मेला, महिला महोत्सव आदि का भी आयोजन किया जाएगा।

साथ ही सद्भावना मार्च,खेल प्रतियोगिता, ताँगा सज्जा  प्रतियोगिता आदि का भी आयोजन किया जाएगा।

इस अवसर पर लेजर शो, नुक्कड़ नाटक आदि जैसे कार्यक्रम का भी आयोजन किया जाएगा।

महोत्सव के विभिन्न कार्यक्रमों के आयोजन हेतु विभिन्न पदाधिकारियों को नोडल पदाधिकारी एवं वरीय पदाधिकारी के रूप में जिम्मेदारी दी गई है।इसके लिए विभिन्न कोषांगों का गठन किया जा रहा है।

आयोजन से पूर्व की जाने वाली सभी तैयारियों को ससमय पूरा करने का निदेश संबंधित पदाधिकारियों को दिया गया।

बैठक में नालंदा सांसद कौशलेंद्र कुमार, पुलिस अधीक्षक, नगर आयुक्त, उप विकास आयुक्त, अपर समाहर्त्ता, अनुमंडल पदाधिकारी राजगीर, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी राजगीर सहित विभिन्न जिला स्तरीय पदाधिकारी उपस्थित थे।

Nalanda Darpan

वरिष्ठ पत्रकार मुकेश भारतीय (mukesh bhartiy) पिछले तीन दशक से राजनीति, अर्थ, अधिकार, प्रशासन, पर्यावरण, पर्यटन, धरोहर, खेल, मीडिया, कला, संस्कृति, मनोरंजन, रोजगार, सरकार आदि को लेकर स्थानीय, राष्ट्रीय एवं वैश्विक स्तर पर बतौर कंटेंट राइटर-एडिटर सक्रिय हैं।