चुनावनालंदाबिग ब्रेकिंगराजनीतिहिलसा

इसलामपुर के वरदाहा पंचायत में शांतिपूर्ण मतदान के लिए डीएम और एसपी ने की बैठक

इसलामपुर (नालंदा दर्पण)। इसलामपुर प्रखंड के वरदाहा पंचायत में मुखिया पद का उप चुनाव शांतिपूर्वक करवाने को लेकर डीएम शशांक शुभंकर और एसपी अशोक मिश्रा के द्वारा अधिकारियों के साथ सुभाष हाई स्कूल मे बैठक किया गया।

DM and SP hold meeting for peaceful polling in Vardaha Panchayat of Islampurइस दौरान डीएम ने कहा कि शांतिपूर्ण चुनाव सम्पन्न करवाया जाएगा। इसके लिए अधिकारियों को कई प्रकार का दिशा निर्देश दिया गया है।

वहीं एसपी ने कहा कि चुनाव निष्पक्ष एंव भयमुक्त वातावरण में सम्पन्न करवाया जाएगा। चुनाव के समय उपद्रवियों पर पैनी नजर रखी जाएगी।

बीडीओ चंदन कुमार ने बताया कि मतदान 25 मई को होगा। इस पंचायत में मुखिया पद से 11 उम्मीदवार चुनावी मैदान में है और पनहर पंचायत में 1 वार्ड का चुनाव होगा।

चुनाव शांतिपूर्वक करवाने के लिए सभी प्रकार की तैयारी पूरी कर ली गई है। मतदान केंद्र के 200 मीटर की दूरी तक धारा 144 लागू रहेगा। गड़बड़ी करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। चुनाव के लिए इस पंचायत में 14 मतदान केंद्र बनाया गया है। सभी मतदान केंद्रों पर पुलिस बल की तैनाती रहेगी।

वैठक में विभिन्न स्तर के दंडाधिकार्यों और पुलिस पदाधिकारीगण आदि मौजूद थे। इधर सूत्रों द्वारा प्रशासन द्वारा ठोस कदम नहीं उठाये जाने पर संगीन के छाया में चुनाव होने की संभावना व्यक्त किया जा रहा है।

Nalanda Darpan

नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के संचालक-संपादक वरिष्ठ पत्रकार मुकेश भारतीय (Mukesh Bhartiy) पिछले 35 वर्षों से समाचार लेखक, संपादक और संचार विशेषज्ञ के रूप में सक्रिय हैं। उन्हें समसामयिक राजनीति, सामाजिक मुद्दों, स्थानीय समाचार और क्षेत्रीय पत्रकारिता पर गहरी पकड़ और विश्लेषणात्मक अनुभव है। वे तथ्य आधारित, निष्पक्ष और भरोसेमंद रिपोर्टिंग के माध्यम से पाठकों तक ताज़ा खबरें और सटीक जानकारी पहुँचाने के लिए जाने जाते हैं। एक्सपर्ट मीडिया न्यूज़ (Expert Media News) सर्विस द्वारा प्रकाशित-प्रसारित नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के माध्यम से वे स्थानीय समाचार, राजनीतिक विश्लेषण और सामाजिक सरोकारों से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हैं। उनका मानना है कि स्थानीय पत्रकारिता का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी, प्रमाण और जनहित के साथ सामने रखना है। ताकि एक स्वस्थ समाज और स्वच्छ व्यवस्था की परिकल्पना साकार हो सके। More »