Friday, January 23, 2026
अन्य

    DM ने बैठक कर दिए कई बड़े आदेश, अफसरों को सौंपी अहम जिम्मेदारियां

    बिहारशरीफ (नालंदा दर्पण)। नालंदा जिले में प्रशासनिक व्यवस्था को सुचारू बनाने और शहर के सौंदर्यीकरण को लेकर जिलाधिकारी (DM)  शशांक शुभंकर की अध्यक्षता में आज एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में सभी कार्यालय प्रधान उपस्थित रहे। इस दौरान डीएम (DM) ने कई कड़े और प्रभावी आदेश जारी किए।

    बैठक में DM ने बिहारशरीफ शहरी क्षेत्र में स्थित बिजली विभाग, शिक्षा विभाग, पशुपालन विभाग, अग्निशमन विभाग सहित अन्य सरकारी कार्यालयों के सामने फैले अतिक्रमण को हटाने का सख्त निर्देश दिया। साथ ही सभी कार्यालयों के बाहर साफ-सफाई सुनिश्चित करने, बेतरतीब लटकते बिजली के तारों को व्यवस्थित करने और बाउंड्री वॉल पर आकर्षक पेंटिंग कराने का आदेश दिया गया।

    नगर आयुक्त को संबोधित करते हुए स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के तहत सड़कों और नालों के निर्माण कार्य में तेजी लाने का निर्देश दिया गया। साथ ही शहर के सौंदर्यीकरण और पाथवे डेवलपमेंट को शीघ्र पूरा करने के लिए विशेष निर्देश दिए गए।

    DM ने सड़क किनारे बालू, ईंट, गिट्टी, मिट्टी को जल्द से जल्द हटाने और अवैध अतिक्रमण के खिलाफ कठोर कार्रवाई करने का आदेश दिया। इसके अलावा शहर में बिना अनुमति के लगाए गए अवैध होर्डिंग और पंपलेट को चिन्हित कर आर्थिक दंड और कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।

    कार्यपालक अभियंता आरसीडी आरडब्लूडी को निर्देश दिया गया कि शहर भर में सड़कों की उचित मार्किंग और साइनेज लगाने की प्रक्रिया को जल्द पूरा किया जाए। ताकि यातायात व्यवस्था बेहतर बनाई जा सके।

    बैठक के दौरान सभी कार्यालय प्रधानों को अपने कार्यालय परिसर को स्वच्छ और सुंदर बनाए रखने का निर्देश दिया गया। उन्होंने कहा कि कार्यालयों के बाहर गंदगी नहीं होनी चाहिए और जलजमाव की समस्या का समाधान प्राथमिकता से किया जाए।

    जिलाधिकारी के उपरोक्त निर्देशों के बाद अब यह देखना दिलचस्प होगा कि प्रशासन कितनी जल्दी और प्रभावी रूप से इन आदेशों को लागू करता है।

    इस अहम बैठक में नगर आयुक्त, उप विकास आयुक्त, अनुमंडल पदाधिकारी, विशेष कार्य पदाधिकारी (गोपनीय शाखा) सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।

    Mukesh Bhartiyhttps://nalandadarpan.com/
    वरिष्ठ पत्रकार मुकेश भारतीय (Mukesh Bhartiy) पिछले 35 वर्षों से समाचार लेखक, संपादक और संचार विशेषज्ञ के रूप में सक्रिय हैं। उन्हें समसामयिक राजनीति, सामाजिक मुद्दों, स्थानीय समाचार और क्षेत्रीय पत्रकारिता पर गहरी पकड़ और विश्लेषणात्मक अनुभव है। वे तथ्य आधारित, निष्पक्ष और भरोसेमंद रिपोर्टिंग के माध्यम से पाठकों तक ताज़ा खबरें और सटीक जानकारी पहुँचाने के लिए जाने जाते हैं। एक्सपर्ट मीडिया न्यूज़ (Expert Media News) सर्विस द्वारा प्रकाशित-प्रसारित नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के माध्यम से वे स्थानीय समाचार, राजनीतिक विश्लेषण और सामाजिक सरोकारों से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हैं। उनका मानना है कि स्थानीय पत्रकारिता का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी, प्रमाण और जनहित के साथ सामने रखना है। ताकि एक स्वस्थ समाज और स्वच्छ व्यवस्था की परिकल्पना साकार हो सके।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here

    This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

    The unsolved mysteries of the ancient Nalanda University राजगीर पांडु पोखर एक ऐतिहासिक पर्यटन धरोहर Rajgir Sone Bhandar is the world’s biggest treasure Artificial Intelligence is the changing face of the future