डीएम ने तुंगी में तालाब के जीर्णोद्धार एवं पर्यटन के दृष्टिकोण से विकसित करने को लेकर स्थल निरीक्षण किया

बिहार शरीफ (नालंदा दर्पण)। बिहार शरीफ प्रखंड के तुंगी में स्थित तालाब के जीर्णोद्धार तथा पर्यटन के दृष्टिकोण से विकसित करने को लेकर जिलाधिकारी श्री शशांक शुभंकर आज स्थल निरीक्षण किया। यह तालाब लगभग 10 एकड़ 58 डिसमिल क्षेत्रफल में फैला है।

स्थानय लोगों द्वारा बताया गया कि तालाब के निकट महाशिवरात्रि के अवसर पर भव्य बेलौआ मेला का आयोजन प्रतिवर्ष होता है। इसलिए इसे पर्यटन के दृष्टिकोण से विकसित करने की आवश्यकता बताई गई।

जिलाधिकारी ने प्रभारी पदाधिकारी पर्यटन गायत्री कुमारी को तालाब के जीर्णोद्धार एवं पर्यटन विकास को लेकर संभावित कार्य योजना तैयार करने का निर्देश दिया। प्रस्ताव को अंतिम रूप देकर पर्यटन विभाग बिहार को आगे की कार्रवाई के लिए भेजा जाएगा।

इस अवसर पर स्थानीय लोगों द्वारा (+2) श्री शिव शंकर उच्च विद्यालय तुंगी के चहारदीवारी निर्माण कराने का अनुरोध किया गया। जिलाधिकारी ने मनरेगा के माध्यम से चहारदीवारी निर्माण कराने हेतु कार्रवाई को कहा।

इस अवसर पर अनुमंडल पदाधिकारी बिहार शरीफ, भूमि सुधार उप समाहर्ता बिहार शरीफ, प्रभारी पदाधिकारी पर्यटन, अंचलाधिकारी बिहार शरीफ एवं स्थानीय लोग उपस्थित थे।

Nalanda Darpan

नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के संचालक-संपादक वरिष्ठ पत्रकार मुकेश भारतीय (Mukesh Bhartiy) पिछले 35 वर्षों से समाचार लेखक, संपादक और संचार विशेषज्ञ के रूप में सक्रिय हैं। उन्हें समसामयिक राजनीति, सामाजिक मुद्दों, स्थानीय समाचार और क्षेत्रीय पत्रकारिता पर गहरी पकड़ और विश्लेषणात्मक अनुभव है। वे तथ्य आधारित, निष्पक्ष और भरोसेमंद रिपोर्टिंग के माध्यम से पाठकों तक ताज़ा खबरें और सटीक जानकारी पहुँचाने के लिए जाने जाते हैं। एक्सपर्ट मीडिया न्यूज़ (Expert Media News) सर्विस द्वारा प्रकाशित-प्रसारित नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के माध्यम से वे स्थानीय समाचार, राजनीतिक विश्लेषण और सामाजिक सरोकारों से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हैं। उनका मानना है कि स्थानीय पत्रकारिता का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी, प्रमाण और जनहित के साथ सामने रखना है। ताकि एक स्वस्थ समाज और स्वच्छ व्यवस्था की परिकल्पना साकार हो सके। More »
error: Content is protected !!

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker