नालंदाबिग ब्रेकिंगसमस्याहिलसा

हिलसा क्षेत्र में बढ़ा नशा का कारोबार, बच्चे किशोर कर रहे चोरी चकारी

हिलसा (नालंदा दर्पण)। हिलसा अनुमंडल पदाधिकारी (SDO) प्रवीण कुमार की अध्यक्षता में क्षेत्र में तेजी से बढ़ रहे ब्राउन शुगर, ड्रग्स एवं अन्य प्रकार की घातक नशीली वस्तुओं पर अंकुश के लिए प्रशासन और नागरिकों की एक बैठक आयोजित की गयी। जिसमें अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (DSP) सुमित कुमार भी मौजूद थे।

इस बैठक में सभी सम्बंधित पदाधिकारियों के अलावा शहर के सामाजिक कार्यकर्ता, राजनैतिक कार्यकर्ता चिकित्सक एवं वैसे दर्जनों अभिभावकों ने हिस्सा लिया, जिनके बच्चे हाल के दिनों में ब्राउन शुगर, नशीले इंजेक्शन, स्मैक या फिर अन्य तरह की नशीली वस्तुओं का बुरी तरह शिकार हुए हैं।

इस बैठक में मूल समस्या उभरकर सामने आई कि इन दिनों तेज़ी से नशे की गिरफ़्त में आने वाले किशोर, बच्चे एवं युवकों की संख्या बढ़ी है। शहर के एकांत जगहों पर झुण्ड में बैठे लड़कों के बीच विक्रेता शुरू में तो मुफ्त बांटता है। लेकिन जब आदत लग जाती है तो मोटी रक्कम वसूल करता है। मां बाप से पैसे नहीं मिलने पर नशाखोर चोरी-छिनतई जैसी 1- घटना को अंजाम दे रहा है। इससे न केवल घर बर्बाद हो रहा है, बल्कि अपराध भी तेजी से बढ़ रहा है। इसीलिए बिना समय गवाए तत्काल टास्क फ़ोर्स गठित किया जाए और नियमित धर पकड़ अभियान चलाकर नशाखोरी पर अंकुश लगाया जाए।

इस पर अनुमंडल पदाधिकारी ने भरोसा दिलाया कि अनुमंडल प्रशासन इस विषय को लेकर बेहद गम्भीर है और जल्द ही बेहतर परिणाम सामने आएगा। पुलिस विभाग को इसके लिए कई आवश्यक निर्देश दिए। इसके अलावा शहर के गणमान्य लोगों से भी जागरुकता अभियान चलाकर नशा विरोधी मुहिम को तेज करने पर बल दिया।

[web_stories title=”true” excerpt=”false” author=”false” date=”false” archive_link=”true” archive_link_label=”” circle_size=”150″ sharp_corners=”false” image_alignment=”left” number_of_columns=”1″ number_of_stories=”4″ order=”DESC” orderby=”post_title” view=”carousel” /]

Nalanda Darpan

नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के संचालक-संपादक वरिष्ठ पत्रकार मुकेश भारतीय (Mukesh Bhartiy) पिछले 35 वर्षों से समाचार लेखक, संपादक और संचार विशेषज्ञ के रूप में सक्रिय हैं। उन्हें समसामयिक राजनीति, सामाजिक मुद्दों, स्थानीय समाचार और क्षेत्रीय पत्रकारिता पर गहरी पकड़ और विश्लेषणात्मक अनुभव है। वे तथ्य आधारित, निष्पक्ष और भरोसेमंद रिपोर्टिंग के माध्यम से पाठकों तक ताज़ा खबरें और सटीक जानकारी पहुँचाने के लिए जाने जाते हैं। एक्सपर्ट मीडिया न्यूज़ (Expert Media News) सर्विस द्वारा प्रकाशित-प्रसारित नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के माध्यम से वे स्थानीय समाचार, राजनीतिक विश्लेषण और सामाजिक सरोकारों से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हैं। उनका मानना है कि स्थानीय पत्रकारिता का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी, प्रमाण और जनहित के साथ सामने रखना है। ताकि एक स्वस्थ समाज और स्वच्छ व्यवस्था की परिकल्पना साकार हो सके। More »

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

error: Content is protected !!