Friday, January 23, 2026
अन्य

    लोडेड देशी कट्टा-कारतूस के साथ धमकी देते शराबी गिरफ्तार

    इसलामपुर (नालंदा दर्पण)। खुदागंज थाना पुलिस ने लोडेड देशी कट्टा और दो जिंदा कारतूस के साथ उत्पात मचा रहे जहानाबाद जिला के एक शराबी को गिरफ्तार किया और एक मोबाइल फोन भी बरामद किया है।

    गुप्त सूचना के मुताबिक पुलिस को सूचना मिली थी कि सफेद रंग के कपड़े पहने एक संदिग्ध व्यक्ति इसलामपुर रोड पर बाइक से घूम रहा है। पुलिस ने तत्परता से 112 पुलिस सेवा की मदद से आरोपी को घेरने के लिए एक टीम गठित की।

    इस बीच आरोपी शोभा बिगहा गांव में कृष्णवल्लव प्रसाद के दरवाजे पर पहुंचकर कट्टा लहराते हुए हंगामा कर रहा था और लोगों को जान से मारने की धमकी दे रहा था। इसी बीच पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर आरोपी को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार व्यक्ति की पहचान जहानाबाद जिला के पछीयारी बिगहा गांव के निवासी अजीत कुमार (पिता अमरेंद्र प्रसाद) के रूप में हुई।

    पुलिस ने गिरफ्तारी के दौरान अजीत कुमार के पास से एक लोडेड देशी कट्टा, दो जिंदा कारतूस और एक मोबाइल फोन बरामद किया है। आरोपी शराब के नशे में था और उसकी मेडिकल जांच में शराब सेवन की पुष्टि हुई है।

    इस संबंध में खुदागंज थाना प्रभारी जयप्रकाश नारायण ने कहा कि आरोपी के खिलाफ गंभीर धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की गई है और उसे न्यायिक हिरासत में भेजा गया है। पुलिस टीम में दारोगा रामप्रवेश प्रसाद, रंजीत कुमार सिंह, कपीलदेव पासवान, सिपाही पवन कुमार सिंह और असलम परवेज सहित अन्य पुलिसकर्मी शामिल थे।

    Mukesh Bhartiyhttps://nalandadarpan.com/
    वरिष्ठ पत्रकार मुकेश भारतीय (Mukesh Bhartiy) पिछले 35 वर्षों से समाचार लेखक, संपादक और संचार विशेषज्ञ के रूप में सक्रिय हैं। उन्हें समसामयिक राजनीति, सामाजिक मुद्दों, स्थानीय समाचार और क्षेत्रीय पत्रकारिता पर गहरी पकड़ और विश्लेषणात्मक अनुभव है। वे तथ्य आधारित, निष्पक्ष और भरोसेमंद रिपोर्टिंग के माध्यम से पाठकों तक ताज़ा खबरें और सटीक जानकारी पहुँचाने के लिए जाने जाते हैं। एक्सपर्ट मीडिया न्यूज़ (Expert Media News) सर्विस द्वारा प्रकाशित-प्रसारित नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के माध्यम से वे स्थानीय समाचार, राजनीतिक विश्लेषण और सामाजिक सरोकारों से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हैं। उनका मानना है कि स्थानीय पत्रकारिता का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी, प्रमाण और जनहित के साथ सामने रखना है। ताकि एक स्वस्थ समाज और स्वच्छ व्यवस्था की परिकल्पना साकार हो सके।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here

    This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

    The unsolved mysteries of the ancient Nalanda University राजगीर पांडु पोखर एक ऐतिहासिक पर्यटन धरोहर Rajgir Sone Bhandar is the world’s biggest treasure Artificial Intelligence is the changing face of the future