कड़ाके की ठंड को लेकर 11 जनवरी तक सरकारी स्कूलों में पढ़ाई बंद

नालंदा जिला प्रशासन के इस फैसले से छोटे बच्चों को ठंड में स्कूल जाने की परेशानी से राहत मिलेगी। यह आदेश पूरे जिले में लागू होगा। जिससे बच्चे घर में सुरक्षित रहकर ठंड से बचाव कर सकेंगे

बिहारशरीफ (नालंदा दर्पण)। नालंदा जिले में ठंड का प्रकोप जारी है। अत्यधिक ठंड और गिरते तापमान के कारण जिला प्रशासन ने बड़ा कदम उठाते हुए जिले के सभी सरकारी और निजी प्राथमिक व मध्य विद्यालयों में 11 जनवरी तक पठन-पाठन स्थगित करने का निर्देश दिया है।

जिला दंडाधिकारी सह उप विकास आयुक्त नालंदा ने अपने आदेश में कहा है कि कड़ाके की ठंड और शीतलहर बच्चों के स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव डाल सकती है। इसे ध्यान में रखते हुए यह निर्णय लिया गया है। इस आदेश का प्रभाव प्री-स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्रों पर भी पड़ेगा।

हालांकि आठवीं कक्षा से ऊपर की शैक्षणिक गतिविधियां सुबह 10:00 बजे से दोपहर 3:00 बजे के बीच संचालित हो सकती हैं। वहीं बोर्ड परीक्षाओं से संबंधित तैयारियों पर यह प्रतिबंध लागू नहीं होगा। जिससे विद्यार्थियों की परीक्षा की तैयारी प्रभावित न हो।

इससे पहले प्राथमिक और मध्य विद्यालयों को सुबह 10:00 बजे से दोपहर 3:00 बजे तक संचालित करने का निर्देश दिया गया था। लेकिन ठंड की तीव्रता को देखते हुए अगले ही दिन जिला प्रशासन ने आदेश में संशोधन किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

प्रमुख खबरें

सर्वजन खबरें