चंडी अंचल विधुत कार्यलय की लापरवाही से लोदीपुर गाँव के ग्रामीणों-किसानों के बीच मचा त्राहिमाम

नगरनौसा (नालंदा दर्पण)। इन दिनों चंडी अंचल विधुत कार्यलय की लापरवाही से नगरनौसा प्रखंड के रामपुर पंचायत अन्तर्गत लोदीपुर गाँव में बिजली को लेकर त्राहिमाम मचा हुआ है।

Due to the negligence of Chandi Circle Electricity Office there was a ruckus among the villagers and farmers of Lodipur village 3ग्रामीणों के अनुसार लोदीपुर गाँव में एक ट्रांफारर्मर चालू हालत में जबकि दूसरा दर्शनीय हालत में है। चालू टांसफार्मर की पत्तियां जली हुई है, जिसके कारण किसी भी फेज में सही से सही से बिजली प्रवाहित नहीं होती है। आए दिन किसी फेज में 440 वोल्ट तो किसी फेज में न्यूनतम वोल्ट प्रवाहित होती है। इससे ग्रामीणों के विद्युत उपकरणों को भारी क्षति होती रहती है।

सबसे बड़ी समस्या किसानों की सिंचाई की है। उन्हें जेनरल ट्रांफारर्मर से इतनी बिजली वोल्ट नहीं मिल पाती कि वे खेतों की पटवन हो सके। पटवन के आभाव में खेतों में लगे धान के बिचड़े सूख रहे हैं। रोपनी का काम पूर्णतः बंद है।

यहाँ यदि महज शोभा की वस्तु बने पुराने ट्रांफरर्मर के स्थान पर तत्काल इमजेंसी समझते हुए एग्रीकल्चर बेस ट्रंफारर्मर लगा दिया जाए तो समस्या का समाधान हो सकता है। वहीं चालू ट्रांफारर्मर पत्ती-स्वीच बदल दिया जाए तो असमान्य वोल्टेज से ग्रामीणों के होने वाले नुकसान से बचाया जा सके।

Due to the negligence of Chandi Circle Electricity Office there was a ruckus among the villagers and farmers of Lodipur village 2

Nalanda Darpan

नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के संचालक-संपादक वरिष्ठ पत्रकार मुकेश भारतीय (Mukesh Bhartiy) पिछले 35 वर्षों से समाचार लेखक, संपादक और संचार विशेषज्ञ के रूप में सक्रिय हैं। उन्हें समसामयिक राजनीति, सामाजिक मुद्दों, स्थानीय समाचार और क्षेत्रीय पत्रकारिता पर गहरी पकड़ और विश्लेषणात्मक अनुभव है। वे तथ्य आधारित, निष्पक्ष और भरोसेमंद रिपोर्टिंग के माध्यम से पाठकों तक ताज़ा खबरें और सटीक जानकारी पहुँचाने के लिए जाने जाते हैं। एक्सपर्ट मीडिया न्यूज़ (Expert Media News) सर्विस द्वारा प्रकाशित-प्रसारित नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के माध्यम से वे स्थानीय समाचार, राजनीतिक विश्लेषण और सामाजिक सरोकारों से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हैं। उनका मानना है कि स्थानीय पत्रकारिता का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी, प्रमाण और जनहित के साथ सामने रखना है। ताकि एक स्वस्थ समाज और स्वच्छ व्यवस्था की परिकल्पना साकार हो सके। More »
error: Content is protected !!

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker