Saturday, February 14, 2026
अन्य

    विम्स कर्मियों के साथ मारपीट के बाद इमरजेंसी सेवा ठप, जानें पूरा मामला

    पावापुरी (नालंदा दर्पण)। भगवान महावीर आयुर्विज्ञान महाविद्यालय (विम्स) पावापुरी में चिकित्साकर्मियों के साथ हुई मामला तूल पकड़ता जा रहा है। आक्रोशित विम्स कर्मियो ने मुख्य द्वार में तालाबंदी करते हुए इमरजेंसी ओपीडी सेवा बंद बद कर दी है।

    बताया जाता है कि भगवान महावीर आयुर्विज्ञान महाविद्यालय (विम्स) के चिकित्साकर्मियों के साथ एक मृत के परिजनों ने कुछ बाहरी तत्वों के साथ मिलकर शनिवार को दौड़ा-दौड़ाकर मारपीट की गई था। उसी के विरोध में आज रविवार को नाराज विम्सकर्मियों ने मुख्य द्वार पर तालाबंदी कर दी। हालांकि रविवार होने के कारण ओपीडी सेवा वैसे भी बंद रहती है, लेकिन इमरजेंसी सेवा चालू रहती है। यह सेवा बंद होने से लोगों को परेशानी हो रही है।

    बता दें कि नालंदा, नवादा और शेखपुरा के मरीज यहां बड़ी संख्या में इलाज के लिए पहुंचते हैं। औसतन इमरजेंसी में हर रोज 100 मरीज आते हैं। रविवार को ओपीडी बंद रहने के कारण यह संख्या बढ़ जाती है। इमरजेंसी में डॉक्टर के साथ मारपीट का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसमें साफ दिख रहा है कैसे डॉक्टर के साथ हाथापाई की गई।

    दरअसल पावापुरी ओपी क्षेत्र के पुरी गांव निवासी स्वर्गीय कमला सिंह के 55 वर्षीय पुत्र सुनील सिंह की तबीयत बिगड़ने पर उन्हें इलाज के लिए पावापुरी मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया था। जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। इससे परिजन आक्रोशित हो गए और ड्यूटी पर तैनात डॉक्टर के साथ मारपीट करने लगे।

    डॉक्टरों ने बताया कि मरीज को मृत लाया गया था। परिजन मृत्यु प्रमाण पत्र और पर्ची की मांग कर रहे थे। इस कारण मारपीट व हंगामा हो गया। वहीं परिजनों का आरोप था कि डॉक्टर की लापरवाही के कारण मरीज की जान चली गई।

    पावापुरी सहायक थाना प्रभारी रवि कुमार गुप्ता ने बताया कि मेडिकल कॉलेज के अधीक्षक की ओर से आवेदन मिला है। इसमें तीन नामजद और कुछ अज्ञात लोगों के खिलाफ डॉक्टर के साथ मारपीट करने का आरोप लगाया गया है। प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। सीसीटीवी फुटेज से अन्य लोगों की पहचान भी की जा रही है।

     विम्स पावापुरी में चिकित्साकर्मियों के साथ मारपीट, देखें X पर वायरल वीडियो

    महिला की मौत के बाद अस्पताल में बवाल, तोड़फोड़, नर्स को छत से नीचे फेंका

    जानें नालंदा में सरकारी स्वास्थ्य सेवाओं की जमीनी हकीकत

    सरकारी स्कूलों में मध्याह्न भोजन योजना के मूल उद्देश्य और समस्याएं

    नालंदा के सभी स्कूलों के बच्चों को ताजा अंडा और फल देने का आदेश

    Nalanda Darpanhttps://nalandadarpan.com/
    नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के संचालक-संपादक वरिष्ठ पत्रकार मुकेश भारतीय (Mukesh Bhartiy) पिछले 35 वर्षों से समाचार लेखक, संपादक और संचार विशेषज्ञ के रूप में सक्रिय हैं। उन्हें समसामयिक राजनीति, सामाजिक मुद्दों, स्थानीय समाचार और क्षेत्रीय पत्रकारिता पर गहरी पकड़ और विश्लेषणात्मक अनुभव है। वे तथ्य आधारित, निष्पक्ष और भरोसेमंद रिपोर्टिंग के माध्यम से पाठकों तक ताज़ा खबरें और सटीक जानकारी पहुँचाने के लिए जाने जाते हैं। एक्सपर्ट मीडिया न्यूज़ (Expert Media News) सर्विस द्वारा प्रकाशित-प्रसारित नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के माध्यम से वे स्थानीय समाचार, राजनीतिक विश्लेषण और सामाजिक सरोकारों से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हैं। उनका मानना है कि स्थानीय पत्रकारिता का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी, प्रमाण और जनहित के साथ सामने रखना है। ताकि एक स्वस्थ समाज और स्वच्छ व्यवस्था की परिकल्पना साकार हो सके।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here

    This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

    आपकी खबरें

    error: Content is protected !!
    शांति और ध्यान का अद्भुत अनुभव बोधगया वैशाली का विश्व शांति स्तूप विक्रमशिला विश्वविद्यालय के बहुरेंगे दिन राजगीर सोन भंडारः दुनिया का सबसे रहस्यमय गुफा राजगीर वेणुवन की झुरमुट में देखें मुस्कुराते भगवान बुद्ध