राजगीर में मगध सम्राट अजातशत्रु किला का भूमि पूजन बाद खुदाई शुरु

नालंदा दर्पण डेस्क। अंतर्राष्ट्रीय पर्यटन धर्म नगरी राजगीर में मगध सम्राट अजातशत्रु के किला का उत्खनन शुरू हो गया है। राजगीर के किसी सम्राट के किला का उत्खनन भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण द्वारा पहली बार कराया जा रहा है। इस खुदाई के बाद अनेकों रहस्य खुलने की संभावना है।

राजगीर मगध सम्राट अजातशत्रु किला 3उत्खनन आरंभ करने से पहले भूमि पूजन और उत्खनन में इस्तेमाल होने वाले औजारों पूजा की गयी। ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार और नालंदा विश्वविद्यालय के अंतरिम कुलपति प्रो अभय कुमार सिंह द्वारा नारियल फोड़ कर और फावड़ा चलाकर उत्खनन कार्य का शुभारंभ किया गया। मौके पर भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण पटना के अधीक्षण पुरातत्वविद (उत्खनन) सह राजगीर उत्खनन निदेशक सुजीत नयन भी मौजूद थे।

यह उत्खनन कार्य पहले अजातशत्रु किला के पश्चिमी भाग में होना था, लेकिन पूर्वी भाग से उत्खनन कार्य शुरू किया गया है। 2600 साल के पहले के किले के अन्य इतिहास का रहस्य खुलने के आसार हैं। उन कालों का इतिहास देश- दुनिया के सामने लाने के लिए भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण पूरी तरह तैयार है।राजगीर मगध सम्राट अजातशत्रु किला 1

63 साल पहले अजातशत्रु किला की चहारदीवारी का उत्खनन पुरातत्व विभाग द्वारा कराया गया था। राजगीर के राजाओं का यह पहला किला है, जिसकी खुदाई करायी जा रही है।

यहां के सम्राट बसु, वृहद्रथ, जरासंध, बिम्बिसार के किला का पता न तो इतिहासकारों ने लगाया है और न ही भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण विभाग द्वारा किसी सम्राट के किला का उत्खनन कर उसके इतिहास को दुनिया के सामने लाया गया है।

पुरातत्व विभाग के अनुसार इस किले के उत्खनन बाद पुरावशेष तो मिलेंगे ही पुरानी रहस्य भी खुलकर सामने आयेंगे। यह उत्खनन पुरातत्व विशेषज्ञों की देखरेख में किया जायेगा। इसके अलावा पुरातत्व के शोधार्थियों के अलावा उत्खनन कार्य में श्रमिक काम करेंगे।

निदेशक सुजीत नयन ने बताया कि उत्खनन कार्य में शामिल पुरातत्व विशेषज्ञों और श्रमिकों के आवासन की व्यवस्था किला के समीप ही की गयी है। उनके लिए बांस के घर बनाये गये हैं। उनके लिए शौचालय और स्नानागार आदि का निर्माण भी बांस से ही कराया गया है।

[embedyt] https://www.youtube.com/watch?v=A-ZHRN6jrX0[/embedyt]
[embedyt] https://www.youtube.com/watch?v=WKWW7_1_mYo[/embedyt]
[embedyt] https://www.youtube.com/watch?v=rBk-8tt1YPk[/embedyt]

Nalanda Darpan

नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के संचालक-संपादक वरिष्ठ पत्रकार मुकेश भारतीय (Mukesh Bhartiy) पिछले 35 वर्षों से समाचार लेखक, संपादक और संचार विशेषज्ञ के रूप में सक्रिय हैं। उन्हें समसामयिक राजनीति, सामाजिक मुद्दों, स्थानीय समाचार और क्षेत्रीय पत्रकारिता पर गहरी पकड़ और विश्लेषणात्मक अनुभव है। वे तथ्य आधारित, निष्पक्ष और भरोसेमंद रिपोर्टिंग के माध्यम से पाठकों तक ताज़ा खबरें और सटीक जानकारी पहुँचाने के लिए जाने जाते हैं। एक्सपर्ट मीडिया न्यूज़ (Expert Media News) सर्विस द्वारा प्रकाशित-प्रसारित नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के माध्यम से वे स्थानीय समाचार, राजनीतिक विश्लेषण और सामाजिक सरोकारों से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हैं। उनका मानना है कि स्थानीय पत्रकारिता का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी, प्रमाण और जनहित के साथ सामने रखना है। ताकि एक स्वस्थ समाज और स्वच्छ व्यवस्था की परिकल्पना साकार हो सके। More »

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker