किसान नेता राकेश टिकैत का रामघाट बाजार में हुआ जोरदार स्वागत

नगरनौसा (नालंदा दर्पण)। किसान नेता राकेश टिकैत का जमुई जाने के दौरान रामघाट बाजार में बिहार कृषि परिवार के सदस्यों ने जोरदार स्वागत किया साथ ही समर्थन में जोरदार नारेबाजी भी की।

Farmer leader Rakesh Tikait received a warm welcome in Ramghat market 2इस मौके पर किसान नेता राकेश टिकैत ने कहा कि केंद्र सरकार स्‍वामीनाथन कमेटी की रिपोर्ट लागू करे, तभी किसानों का भला किया जा सकता है। उन्‍होंने उत्‍पादों के लिए न्‍यूनतम समर्थन मूल्‍य देने की समुचित व्‍यवस्‍था करने की मांग की।

टिकैत ने बिहार के किसानों की स्‍थि‍ति की भी चर्चा करते हुए कहा कि यहां के किसान बदहाल है। सूखे की समस्‍या है। वे बिहार के किसानों से संवाद करेंगे। उनकी आवाज बुलंद करेंगे और जरूरत पड़ी तो सीएम नीतीश कुमार से भी मिलेंगे।

उन्होंने आगे कहा कि यह जरूरी नहीं है कि बिहार के लोग देश-दुनियां में केवल मजदूरी ही करें। अपने राज्‍य में फसल का सही भाव मिले और रोजगार के साधन हों तो उन्‍हें अपना घर छोड़ने की जरूरत ही नहीं पड़ेगी।

इस मौके पर अथलाक अहमद, दिनेश सिंह, रघुपति, बिहार कृषि परिवार के किसान नेता अरुण कुमार, धर्मेन्द्र कुमार, रौशन कुमार सहित दर्जनों लोग उपस्थित थे।

Nalanda Darpan

नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के संचालक-संपादक वरिष्ठ पत्रकार मुकेश भारतीय (Mukesh Bhartiy) पिछले 35 वर्षों से समाचार लेखक, संपादक और संचार विशेषज्ञ के रूप में सक्रिय हैं। उन्हें समसामयिक राजनीति, सामाजिक मुद्दों, स्थानीय समाचार और क्षेत्रीय पत्रकारिता पर गहरी पकड़ और विश्लेषणात्मक अनुभव है। वे तथ्य आधारित, निष्पक्ष और भरोसेमंद रिपोर्टिंग के माध्यम से पाठकों तक ताज़ा खबरें और सटीक जानकारी पहुँचाने के लिए जाने जाते हैं। एक्सपर्ट मीडिया न्यूज़ (Expert Media News) सर्विस द्वारा प्रकाशित-प्रसारित नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के माध्यम से वे स्थानीय समाचार, राजनीतिक विश्लेषण और सामाजिक सरोकारों से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हैं। उनका मानना है कि स्थानीय पत्रकारिता का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी, प्रमाण और जनहित के साथ सामने रखना है। ताकि एक स्वस्थ समाज और स्वच्छ व्यवस्था की परिकल्पना साकार हो सके। More »
error: Content is protected !!

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker