अपराधनालंदाबिग ब्रेकिंगबिहार शरीफ

वायरल वीडियो बाद कट्टा समेत पिता-पुत्र गिरफ्तार, दुकानदार को धमकाने का आरोप

बिहारशरीफ (नालंदा दर्पण)। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो के आधार पर दीपनगर थाना पुलिस ने अवैध हथियार रखने और दुकानदार को धमकाने के आरोप में पिता-पुत्र को गिरफ्तार किया है।

यह मामला तब सामने आया जब 28 फरवरी को पुलिस को एक वीडियो की जानकारी मिली। जिसमें एक युवक को अवैध हथियार के साथ एक ज्वेलरी दुकान में घुसते और दुकानदार को धमकाते देखा गया।

वीडियो में दिख रहे युवक की पहचान मघड़ा निवासी रमेश पासवान के पुत्र सौरव कुमार के रूप में हुई। पुलिस ने वीडियो का सत्यापन कर युवक की तलाश शुरू की। इसके बाद पुलिस की एक विशेष टीम का गठन किया गया और देर रात सौरव के घर पर छापेमारी की गई। पूछताछ के दौरान सौरव ने खुलासा किया कि जिस हथियार का इस्तेमाल किया गया, वह उसके पिता का है और उसे घर में छिपाकर रखा गया था।

इसके बाद पुलिस ने रमेश पासवान से पूछताछ की। जिसने अपने कमरे में छिपाकर रखे अवैध देशी कट्टे के बारे में जानकारी दी। पुलिस ने रमेश पासवान और उसके पुत्र सौरव कुमार को गिरफ्तार कर लिया और अवैध हथियार को भी जब्त कर लिया।

इस छापेमारी अभियान में थानाध्यक्ष जितेंद्र राम, दारोगा रौशन कुमार, प्रशिक्षु दारोगा सुनील कुमार सिंह, सिपाही सुखदेव कुमार समेत दीपनगर पुलिस की सशस्त्र टीम शामिल थी।

Nalanda Darpan

नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के संचालक-संपादक वरिष्ठ पत्रकार मुकेश भारतीय (Mukesh Bhartiy) पिछले 35 वर्षों से समाचार लेखक, संपादक और संचार विशेषज्ञ के रूप में सक्रिय हैं। उन्हें समसामयिक राजनीति, सामाजिक मुद्दों, स्थानीय समाचार और क्षेत्रीय पत्रकारिता पर गहरी पकड़ और विश्लेषणात्मक अनुभव है। वे तथ्य आधारित, निष्पक्ष और भरोसेमंद रिपोर्टिंग के माध्यम से पाठकों तक ताज़ा खबरें और सटीक जानकारी पहुँचाने के लिए जाने जाते हैं। एक्सपर्ट मीडिया न्यूज़ (Expert Media News) सर्विस द्वारा प्रकाशित-प्रसारित नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के माध्यम से वे स्थानीय समाचार, राजनीतिक विश्लेषण और सामाजिक सरोकारों से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हैं। उनका मानना है कि स्थानीय पत्रकारिता का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी, प्रमाण और जनहित के साथ सामने रखना है। ताकि एक स्वस्थ समाज और स्वच्छ व्यवस्था की परिकल्पना साकार हो सके। More »

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

शांति और ध्यान का अद्भुत अनुभव बोधगया वैशाली का विश्व शांति स्तूप विक्रमशिला विश्वविद्यालय के बहुरेंगे दिन राजगीर सोन भंडारः दुनिया का सबसे रहस्यमय गुफा