बिजली की चिंगारी से लगी आग, 10 मवेशी सहित लाखों की संपत्ति जलकर राख

गिरीयक (नालंदा दर्पण)। नालंदा जिले के गिरियक थाना क्षेत्र के बकरा गांव में बिजली की चिंगारी से आग लग गई, जिससे दस मवेशी सहित लाखों की संपत्ति जलकर स्वाहा हो गया।

Fire caused by electric spark property worth lakhs including 10 cattle burnt to ashes 3यह घटना रविवार को अहले सुबह की बताती जाती है। घटना की सूचना गिरियक थाना पुलिस को दी गयी है पर किसी तरह की कार्रवाई नहीं होने से ग्रामीणों में आक्रोश व्याप्त है।

घटना के संबंध में ग्रामीणों ने बताया कि बकरा गांव निवासी श्रीराम केवट मवेशी पालकर परिवार का जीवन यापन करते हैं। उनके झोपड़ी के समीप लगी बिजली के ट्रांसफॉर्मर से हमेशा चिंगारी निकलती थी, जिसकी सूचना बिजली विभाग के अधिकारियों को दिए गए पर किसी तरह की कार्रवाई नहीं हुई।Fire caused by electric spark property worth lakhs including 10 cattle burnt to ashes 2

अंततः झोपड़ी चिंगारी की लपेट आ गया और देखते देखते पूरा झोपड़ी आग की लपट में आ गया, जिसमें झोपड़ी में बंधे चार भैंस, चार बकरी, दो गाय जलकर राख हो गए। वहीं घर में रखा अनाज सहित कपड़े वह मवेशी चारा का लाखों रूपए कि संपत्ति जलकर नष्ट हो गए हैं।

घटना की सूचना बिजली विभाग के अधिकारियों और जिला प्रशासन को भी दिया गया है। ग्रामीणों के सहयोग से जले मलवे को हटाया गया है। पंचायत के मुखिया एवं पावापुरी थाना प्रभारी घटनास्थल पर पहुंच कर स्थिति की जानकारी ले रहे हैं। पुलिस और प्रशासन अग्रतर कारवाई में जुट गयी है।

Nalanda Darpan

नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के संचालक-संपादक वरिष्ठ पत्रकार मुकेश भारतीय (Mukesh Bhartiy) पिछले 35 वर्षों से समाचार लेखक, संपादक और संचार विशेषज्ञ के रूप में सक्रिय हैं। उन्हें समसामयिक राजनीति, सामाजिक मुद्दों, स्थानीय समाचार और क्षेत्रीय पत्रकारिता पर गहरी पकड़ और विश्लेषणात्मक अनुभव है। वे तथ्य आधारित, निष्पक्ष और भरोसेमंद रिपोर्टिंग के माध्यम से पाठकों तक ताज़ा खबरें और सटीक जानकारी पहुँचाने के लिए जाने जाते हैं। एक्सपर्ट मीडिया न्यूज़ (Expert Media News) सर्विस द्वारा प्रकाशित-प्रसारित नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के माध्यम से वे स्थानीय समाचार, राजनीतिक विश्लेषण और सामाजिक सरोकारों से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हैं। उनका मानना है कि स्थानीय पत्रकारिता का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी, प्रमाण और जनहित के साथ सामने रखना है। ताकि एक स्वस्थ समाज और स्वच्छ व्यवस्था की परिकल्पना साकार हो सके। More »
error: Content is protected !!

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker