Fire caused due to negligence: भट्ठी की चिंगारी से बीड़ी फैक्ट्री खाक, लाखों का नुकसान

राजगीर (नालंदा दर्पण)। Fire caused due to negligence: सिलाव थाना क्षेत्र के हैदरगंज कड़ाह अवस्थित एसके बीड़ी फैक्ट्री अचानक धू-धू कर जलने लगी। अचानक तेज धुआं और आग की लपटें उठती देख आसपास के लोगों में हड़कंप मच गया। आग और धुआं इतनी तीव्र थी कि कोई भी पास जाने की हिम्मत नहीं जुटा पा रहा था।

आसपास के लोगों के द्वारा फौरन आगलगी की सूचना दमकल विभाग को दी गयी। सूचना मिलते ही अग्निशमन विभाग के कर्मी चार गाड़ियों के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और घंटों तक कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। लेकिन तबतक बीड़ी फैक्ट्री में तैयार 6 लाख 41 हज़ार बीड़ी के बंडल राख हो गए। फैक्ट्री में रखे कच्चा माल भी राख हो गए।

फैक्टी के मुंशी मो. शलिम के अनुसार आग लगने का कारण भठ्ठी है। उसी की चिंगारी तैयार माल के सम्पर्क में आ गया। जिससे आग लग गयी। इस आगलगी से करीब 10 लाख से अधिक का नुकसान हुआ है। लेकिन कोई भी मजदूर हताहत नहीं हुआ है। सभी मजदूर खाना खाने चले गए थे। दो तीन लोग ही थे, जो फैक्टरी से बाहर थे।

बता दें कि हैदरगंज कड़ाह की आधी आबादी का मुख्य व्यवसाय बीड़ी बनना और बेचना है और इस फैक्ट्री के ऊपर काफी लोग निर्भर हैं। ऐसे में बीड़ी फैक्ट्री में अगलगी की घटना से लोगों को काफी क्षति पहुंची है।

इधर अग्निशामक विभाग के पदाधिकारी राबिंद राम का कहना है कि यदि अग्निशामक यंत्र फैक्ट्री में होता तो नुकसान से बचा जा सकता था। फैक्ट्री होने के बाबजूद भी फैक्ट्री मालिक के द्वारा सुरक्षा व्यवस्था को लेकर कोई उपाय नहीं किया गया था। अग्निशामक विभाग से न कोई लाइसेंस लिया गया है और न ही अग्निशमन यंत्र लगाया गया है।  जबकि बार बार लोगों से अपील कर रहे हैं कि कोई भी दुकान या फैक्ट्री सुरक्षा यंत्र अवश्य लगाएं।

Nalanda Darpan

नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के संचालक-संपादक वरिष्ठ पत्रकार मुकेश भारतीय (Mukesh Bhartiy) पिछले 35 वर्षों से समाचार लेखक, संपादक और संचार विशेषज्ञ के रूप में सक्रिय हैं। उन्हें समसामयिक राजनीति, सामाजिक मुद्दों, स्थानीय समाचार और क्षेत्रीय पत्रकारिता पर गहरी पकड़ और विश्लेषणात्मक अनुभव है। वे तथ्य आधारित, निष्पक्ष और भरोसेमंद रिपोर्टिंग के माध्यम से पाठकों तक ताज़ा खबरें और सटीक जानकारी पहुँचाने के लिए जाने जाते हैं। एक्सपर्ट मीडिया न्यूज़ (Expert Media News) सर्विस द्वारा प्रकाशित-प्रसारित नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के माध्यम से वे स्थानीय समाचार, राजनीतिक विश्लेषण और सामाजिक सरोकारों से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हैं। उनका मानना है कि स्थानीय पत्रकारिता का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी, प्रमाण और जनहित के साथ सामने रखना है। ताकि एक स्वस्थ समाज और स्वच्छ व्यवस्था की परिकल्पना साकार हो सके। More »

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

error: Content is protected !!
The unsolved mysteries of the ancient Nalanda University राजगीर पांडु पोखर एक ऐतिहासिक पर्यटन धरोहर Rajgir Sone Bhandar is the world’s biggest treasure Artificial Intelligence is the changing face of the future

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker