आधार कार्ड में कोई भी सुधार 14 सितंबर तक फ्री में करा लें, अन्यथा लगेंगे 50 रुपये

नालंदा दर्पण डेस्क। आधार कार्ड एक जरूरी दस्तावेज बन चुका है। इसका इस्तेमाल हर उस जगह पर किया जाता है जहां भी आइडेंटिटी प्रूफ की जरूरत पड़ती है। स्कूल एडमिशन से लेकर जॉब जॉइनिंग और बैंक से संबंधित हर काम में आधार कार्ड की जरूरत पड़ती है। अगर आधार कार्ड में कोई इंफॉर्मेशन गलत होती है तो इससे बड़ी परेशानी हो सकती है।

अगर आपने अपने आधार में किसी तरह की करेक्शन करना चाहते हैं तो आपके लिए काम की खबर है। आपको बता दें कि आप 14 सितंबर तक आधार कार्ड को अपडेट कर सकते हैं। इस तारीख के बाद आपको आधार अपडेट कराने के लिए एक्स्ट्रा फीस देनी पड़ेगी।

अगर आपने 10 साल से आधार कार्ड को अपडेट नहीं किया है तो आपको इसे तुरंत अपडेट कर लेना चाहिए। आईडीएआई आधार कार्ड में किसी तरह की गलती होने पर उसमें करेक्शन करने की सुविधा देता है।

आधार कार्ड को फ्री में अपडेट करने का मौका भी मिलता है। लेकिन, क्या आप जानते हैं कि आधार में किस किस चीज को फ्री अपडेट कर सकते हैं और किस चीज के करेक्शन के लिए आपको पैसे देने पड़ते हैं।

अगर आपको नहीं मालूम तो आइए आपको इसके बारे में बताते हैं। भारत में आधार कार्ड एक सबसे अहम दस्तावेज है। अगर आप किसी सरकारी योजना का लाभ लेना चाहते हैं तो आपके पास आधार कार्ड होना चाहिए।

कई लोगों के मन में यह सवाल होता है कि आधार कार्ड में किन-किन करेक्शन को फ्री में अपडेट करा सकते हैं। तो आपको बता दें कि ऐसा कोई भी करेक्शन नहीं हैं, जो फ्री में अपडेट हो जाए।

हालांकि अगर आप 14 सितंबर के पहले आधार कार्ड को कोई भी अपडेट करते या कराते हैं तो यह फ्री में अपडेट हो जाएगा। इस तारीख के बाद आप चाहे ऑनलाइन करेक्शन करें या फिर आधार केंद्र जाकर कार्ड को अपडेट करायें, आपको 50 रुपये फीस देना पड़ेगा।

[web_stories title=”true” excerpt=”false” author=”false” date=”false” archive_link=”true” archive_link_label=”” circle_size=”150″ sharp_corners=”false” image_alignment=”left” number_of_columns=”1″ number_of_stories=”4″ order=”DESC” orderby=”post_title” view=”carousel” /]

Show More

Nalanda Darpan

नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के संचालक-संपादक वरिष्ठ पत्रकार मुकेश भारतीय (Mukesh Bhartiy) पिछले 35 वर्षों से समाचार लेखक, संपादक और संचार विशेषज्ञ के रूप में सक्रिय हैं। उन्हें समसामयिक राजनीति, सामाजिक मुद्दों, स्थानीय समाचार और क्षेत्रीय पत्रकारिता पर गहरी पकड़ और विश्लेषणात्मक अनुभव है। वे तथ्य आधारित, निष्पक्ष और भरोसेमंद रिपोर्टिंग के माध्यम से पाठकों तक ताज़ा खबरें और सटीक जानकारी पहुँचाने के लिए जाने जाते हैं। एक्सपर्ट मीडिया न्यूज़ (Expert Media News) सर्विस द्वारा प्रकाशित-प्रसारित नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के माध्यम से वे स्थानीय समाचार, राजनीतिक विश्लेषण और सामाजिक सरोकारों से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हैं। उनका मानना है कि स्थानीय पत्रकारिता का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी, प्रमाण और जनहित के साथ सामने रखना है। ताकि एक स्वस्थ समाज और स्वच्छ व्यवस्था की परिकल्पना साकार हो सके। More »

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

error: Content is protected !!

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker