नालंदाबिग ब्रेकिंगबिहार शरीफशिक्षा

पूर्वाह्न 9:00 बजे स्कूल खुलते ही भेजनी होगी शिक्षकों की ग्रुप तस्वीर, नहीं चलेगी लेटलतीफी

बिहारशरीफ (नालंदा दर्पण)। शिक्षकों की लेटलतीफी पर रोक लगाने के लिए शिक्षा विभाग द्वारा नित्य नए प्रयोग किया जा रहे हैं। अब शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव केके पाठक के आदेश पर शिक्षकों को 9:00 बजे पूर्वाह्न स्कूल पहुंचते ही स्कूल में मौजूद सभी शिक्षकों की ग्रुप फोटो जिला कार्यालय को व्हाट्सएप ग्रुप पर भेजनी होगी।

विभाग द्वारा यह प्रयास किया जा रहा है कि शिक्षक समय पर अपने-अपने विद्यालय अवश्य पहुंचे। निर्धारित समय के बाद स्कूल पहुंचने वाले शिक्षकों को अनुपस्थित मान लिया जाएगा।

जिला शिक्षा पदाधिकारी राज किशोर के द्वारा सभी प्रखंड शिक्षा पदाधिकारियों को इस निर्देश का पालन करने का आदेश दिया गया है। आदेश के आलोक में सभी प्रखंड शिक्षा पदाधिकारियों के द्वारा भी अपने-अपने प्रखंडों के सभी प्रारंभिक, मध्य, माध्यमिक तथा उच्च माध्यमिक विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों को निर्देश दिया गया है।

प्रधानाध्यापक 9:00 बजे स्कूल पहुंचने वाले सभी शिक्षकों की ग्रुप फोटो कैम ऐप से खींचेंगे ताकि फोटो की विश्वसनीयता बनी रहे। इसी के साथ ही साथ यह भी निर्देश दिया गया है कि अनुपस्थित रहने वाले शिक्षकों का नाम तथा अवकाश का प्रकार भी हर रोज जिला शिक्षा कार्यालय को भेजी जाए। इससे अब शिक्षकों की लेट लतीफी पर ब्रेक लगने की उम्मीद बनी है।

पूर्व में अक्सर लेट से आने वाले शिक्षक भी अपनी उपस्थिति दर्ज कराने में सफल हो जाते थे। इस नई प्रक्रिया से 9:00 बजे के बाद उनकी उपस्थिति दर्ज होनी संभव नहीं होगी। इस नई प्रक्रिया से अब शिक्षकों की मुश्किलें और बढ़ गई है। अब मिनट भर देर से आने वाले शिक्षक भी फोटोग्राफ में शामिल होने से वंचित हो जाएंगे और बाद में कार्रवाई के भागी बनेंगे।

[embedyt] https://www.youtube.com/watch?v=JhDnEB95JwE[/embedyt]

चंडी नगर पंचायत में हर माह हो रहा 2-3 लाख रुपए का सफाई घोटाला

मुखिया को नहीं पता कहां है पंचायत की संचिकाएं, रोजगार सेवक कहता है- तू नीच जात है…

नालंदा लोकसभा चुनाव को लेकर सभी हेलीपैडों को अलर्ट रखने का आदेश

[embedyt] https://www.youtube.com/watch?v=nTxQIxOMLBs[/embedyt]

बैंककर्मियों ने बिहारशरीफ नगर में ऋण वापसी को लेकर चलाया अनोखा अभियान

राजगीर-बिहारशरीफ मार्ग पर महिला की गला रेतकर निर्मम हत्या

Nalanda Darpan

नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के संचालक-संपादक वरिष्ठ पत्रकार मुकेश भारतीय (Mukesh Bhartiy) पिछले 35 वर्षों से समाचार लेखक, संपादक और संचार विशेषज्ञ के रूप में सक्रिय हैं। उन्हें समसामयिक राजनीति, सामाजिक मुद्दों, स्थानीय समाचार और क्षेत्रीय पत्रकारिता पर गहरी पकड़ और विश्लेषणात्मक अनुभव है। वे तथ्य आधारित, निष्पक्ष और भरोसेमंद रिपोर्टिंग के माध्यम से पाठकों तक ताज़ा खबरें और सटीक जानकारी पहुँचाने के लिए जाने जाते हैं। एक्सपर्ट मीडिया न्यूज़ (Expert Media News) सर्विस द्वारा प्रकाशित-प्रसारित नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के माध्यम से वे स्थानीय समाचार, राजनीतिक विश्लेषण और सामाजिक सरोकारों से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हैं। उनका मानना है कि स्थानीय पत्रकारिता का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी, प्रमाण और जनहित के साथ सामने रखना है। ताकि एक स्वस्थ समाज और स्वच्छ व्यवस्था की परिकल्पना साकार हो सके। More »
error: Content is protected !!
शांति और ध्यान का अद्भुत अनुभव बोधगया वैशाली का विश्व शांति स्तूप विक्रमशिला विश्वविद्यालय के बहुरेंगे दिन राजगीर सोन भंडारः दुनिया का सबसे रहस्यमय गुफा राजगीर वेणुवन की झुरमुट में देखें मुस्कुराते भगवान बुद्ध