महिला से दिनदहाड़े 50 हजार रुपये छीनकर फरार हुए उच्चके

इस्लामपुर (नालंदा दर्पण)। इस्लामपुर-पटना मुख्य सड़क मार्ग पर जाको मार्केट के समीप दिनदहाड़े महिला से बाइक सवार दो उच्चकों ने 50 हजार छीन लिए।

पीड़िता इस्लामपुर थाना क्षेत्र के हरवंशपुर गांव निवासी शंकर सिंह की पत्नी रिकू देवी है। रिकू देवी ने बताया की बेटी की शादी है।

उसी की तैयारी के लिए गुरुवार को इस्लामपुर से दक्षिण मध्य बिहार ग्रामीण बैंक से 50 हजार रुपया निकाल कर थैले में रुपए रखकर बैंक से पैदल अपने गांव वापस लौट रही थी।

इस्लामपुर-पटना रोड जाको मार्केट के समीप पहुंचते ही एक बाइक सवार दो उच्चकों ने हाथ से थैला छीनकर भागने में सफल रहे।

हालांकि पीड़ित महिला को शोर मचाने पर आसपास के लोग बाइक सवार उच्चकों को पकड़ने के लिए दौड़े, लेकिन बाइक सवार उच्चका लोगों को चकमा देकर भागने में सफल रहे।

लोगों का कहना है कि पुलिस अगर गश्ती में तेजी करती तो बीच बाजार में इस तरह की घटना नहीं होती।

Nalanda Darpan

नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के संचालक-संपादक वरिष्ठ पत्रकार मुकेश भारतीय (Mukesh Bhartiy) पिछले 35 वर्षों से समाचार लेखक, संपादक और संचार विशेषज्ञ के रूप में सक्रिय हैं। उन्हें समसामयिक राजनीति, सामाजिक मुद्दों, स्थानीय समाचार और क्षेत्रीय पत्रकारिता पर गहरी पकड़ और विश्लेषणात्मक अनुभव है। वे तथ्य आधारित, निष्पक्ष और भरोसेमंद रिपोर्टिंग के माध्यम से पाठकों तक ताज़ा खबरें और सटीक जानकारी पहुँचाने के लिए जाने जाते हैं। एक्सपर्ट मीडिया न्यूज़ (Expert Media News) सर्विस द्वारा प्रकाशित-प्रसारित नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के माध्यम से वे स्थानीय समाचार, राजनीतिक विश्लेषण और सामाजिक सरोकारों से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हैं। उनका मानना है कि स्थानीय पत्रकारिता का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी, प्रमाण और जनहित के साथ सामने रखना है। ताकि एक स्वस्थ समाज और स्वच्छ व्यवस्था की परिकल्पना साकार हो सके। More »
error: Content is protected !!
The unsolved mysteries of the ancient Nalanda University राजगीर पांडु पोखर एक ऐतिहासिक पर्यटन धरोहर Rajgir Sone Bhandar is the world’s biggest treasure Artificial Intelligence is the changing face of the future