हिलसा दस्तावेज नवीस संघ: तीसरी बार अध्यक्ष निर्वाचित हुए विजय सिंह

हिलसा (नालंदा दर्पण)। बिहार दस्तावेज नवीस संघ की हिलसा शाखा (हिलसा दस्तावेज नवीस संघ) में पदाधिकारियों का चुनाव उत्साहपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ। यह चुनाव हर दो वर्ष में आयोजित किया जाता है, और इस बार भी संघ के सदस्यों ने इसमें बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। चुनाव प्रभारी वीरेंद्र कुमार सिंह और जितेंद्र कुमार ने बताया कि कुल 87 सदस्यों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कर वोट डाला।

चुनाव परिणाम की घोषणा करते हुए प्रभारियों ने बताया कि अध्यक्ष पद के लिए विजय कुमार शर्मा, जिन्हें विजय सिंह के नाम से भी जाना जाता है, उन्होंने 50 मत हासिल किए। उनके निकटतम प्रतिद्वंद्वी शंभू कुमार को 23 मत प्राप्त हुए। इस तरह विजय सिंह ने 27 मतों के अंतर से शानदार जीत हासिल की और तीसरी बार अध्यक्ष पद पर निर्वाचित हुए।

सचिव पद के लिए विजय कृष्ण प्रसाद ने 41 मत प्राप्त कर अपने प्रतिद्वंद्वी रविंद्र प्रसाद (32 मत) को हराया। उपाध्यक्ष पद पर मनीष कुमार और कोषाध्यक्ष पद पर नंदलाल प्रसाद निर्विरोध निर्वाचित हुए। इसके अलावा कार्यकारिणी सदस्य के रूप में सुरेंद्र कुमार वर्मा भी निर्विरोध चुने गए।

चुनाव परिणामों की घोषणा के बाद नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का संघ के सदस्यों ने फूलमालाओं के साथ जोरदार स्वागत किया। इस अवसर पर उत्साह और एकजुटता का माहौल देखा गया।

तीसरी बार अध्यक्ष निर्वाचित होने के बाद विजय सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि “किसी भी संगठन का भविष्य तभी सुरक्षित रहता है, जब उसका नेतृत्व सही और मजबूत हाथों में हो। एक नेता को न केवल जानकार होना चाहिए, बल्कि अपने साथियों की मांगों को हर परिस्थिति में मजबूती से सामने रखने का गुण भी होना चाहिए। एकजुटता ही संगठन की सबसे बड़ी ताकत है।

इस अवसर पर रजनीकांत कुमार, चुन्नू सिंह, चंदन कुमार, विजय कुमार, अजय कुमार, अर्जुन प्रसाद, मुद्रिका प्रसाद, कुंदन सिंह, राजकुमार पासवान, प्रेम कुमार, शशि भूषण कुमार, संजय कुमार, धर्मेंद्र कुमार, सुरेंद्र कुमार, गुड्डू कुमार, प्रेम प्रकाश वर्मा, सत्येंद्र कुमार सहित कई अन्य सदस्य उपस्थित थे। सभी ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को बधाई दी और संगठन के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

प्रमुख खबरें

सर्वजन खबरें