अपराधनालंदाबिग ब्रेकिंगबिहार शरीफ

प्रेम-प्रतिशोध का भयावह परिणति: महिला की हत्यारोपी कट्टा-कारतूस समेत गिरफ्तार

नूरसराय (नालंदा दर्पण)। बीते 11-12 फरवरी की रात मेयार गांव में हुई महिला की हत्या की गुत्थी सुलझाते हुए नूरसराय थाना पुलिस ने मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की पहचान पटना जिले के बख्तियारपुर निवासी कारू के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी के पास से एक देसी कट्टा, कारतूस और एक स्कॉर्पियो गाड़ी बरामद की है।

बता दें कि मेयार गांव निवासी भूषण यादव की 35 वर्षीय पत्नी अनीता देवी की निर्मम हत्या ने पूरे गांव को झकझोर कर रख दिया था। आधी रात को घर में घुसकर अज्ञात हमलावरों ने उसे गोली मार दी थी। मामले की जांच में पुलिस को चौंकाने वाले तथ्य मिले।

दरअसल मुख्य आरोपी कारू की पत्नी का प्रेम प्रसंग अनीता देवी के एक रिश्तेदार के साथ चल रहा था। पुलिस जांच में सामने आया कि कारू को शक था कि उसकी पत्नी इस प्रेम प्रसंग में अनीता देवी के उकसावे के कारण शामिल हुई थी। इसी संदेह के चलते उसने अनीता की हत्या की साजिश रची और उसे अंजाम दिया।

बिहारशरीफ सदर डीएसपी-2 संजय कुमार जायसवाल के अनुसार इस जघन्य अपराध की गंभीरता को देखते हुए नालंदा के पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर विशेष जांच दल (SIT) का गठन किया गया। वैज्ञानिक और तकनीकी अनुसंधान के बाद पुलिस ने मुख्य आरोपी की पहचान कर उसे धर-दबोचा।

पूछताछ के दौरान कारू ने अपना अपराध कबूल किया और बताया कि प्रेम-प्रसंग की वजह से ही उसने अनीता की हत्या की। पुलिस को आरोपी के चार अन्य साथियों के नाम भी मिले हैं। उनकी तलाश जारी है।

बहरहाल इस हत्याकांड ने गांव में दहशत का माहौल बना दिया है। ग्रामीणों में इस घटना को लेकर आक्रोश है। वहीं पुलिस की तत्परता और आरोपी की गिरफ्तारी से लोगों ने राहत की सांस ली है। पुलिस अब फरार अन्य आरोपियों को पकड़ने के लिए सघन छापेमारी अभियान चला रही है।

Nalanda Darpan

वरिष्ठ पत्रकार मुकेश भारतीय पिछले तीन दशक से राजनीति, अर्थ, अधिकार, प्रशासन, पर्यावरण, पर्यटन, धरोहर, खेल, मीडिया, कला, संस्कृति, मनोरंजन, रोजगार, सरकार आदि को लेकर स्थानीय, राष्ट्रीय एवं वैश्विक स्तर पर बतौर कंटेंट राइटर-एडिटर सक्रिय हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

The unsolved mysteries of the ancient Nalanda University राजगीर पांडु पोखर एक ऐतिहासिक पर्यटन धरोहर Rajgir Sone Bhandar is the world’s biggest treasure Artificial Intelligence is the changing face of the future