Friday, February 13, 2026
अन्य

    Illegal Sand Mining: एक जब्त ट्रैक्टर मालिक पर लगा 2.24 लाख जुर्माना

    कतरीसराय (नालंदा दर्पण)। अवैध बालू खनन (Illegal Sand Mining) को लेकर एक बड़ी कार्रवाई हुई है। कतरीसराय थाना अंतर्गत दरवेशपुरा गांव के पास सकरी नदी में अवैध रूप से बालू लोड कर रहे एक ट्रैक्टर को पुलिस ने ट्रॉली समेत जब्त कर लिया। इस कार्रवाई के दौरान खनन माफिया मौके से भागने में सफल रहे। लेकिन ट्रैक्टर के रजिस्ट्रेशन से मालिक की पहचान कर ली गई।

    पुलिस के अनुसार जब्त ट्रैक्टर दरवेशपुरा गांव के अधिक यादव तथा विभीषण यादव का है। खनन विभाग ने ट्रैक्टर मालिक पर सकरी नदी में किए गए गड्ढों का मुआयना कर एक लाख चौबीस हजार रुपए का जुर्माना ठोका। वहीं ट्रॉली में ओवरलोडिंग पाए जाने के कारण अलग से एक लाख रुपए का अतिरिक्त जुर्माना लगाया गया।

    सूत्रों के अनुसार जैसे ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। खनन माफियाओं को भनक लग गई और वे ट्रैक्टर-ट्रॉली छोड़कर फरार हो गए। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए ट्रैक्टर को जब्त कर लिया और खनन विभाग को इसकी सूचना दी। खनन विभाग के अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर गड्ढों की गहराई का निरीक्षण किया और भारी भरकम जुर्माना लगाया।

    बता दें कि नालंदा जिले में अवैध बालू खनन एक गंभीर समस्या बनी हुई है। प्रशासन लगातार छापेमारी कर ऐसे मामलों पर कार्रवाई कर रहा है। पुलिस का कहना है कि बालू माफियाओं के खिलाफ सख्त कानूनी कदम उठाए जा रहे हैं। दरवेशपुरा गांव के अधिक यादव और विभीषण यादव के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है और आगे की जांच जारी है।

    स्थानीय लोगों का कहना है कि प्रशासन की यह कार्रवाई सराहनीय है। लेकिन अवैध खनन पर पूरी तरह रोक लगाने के लिए लगातार निगरानी की जरूरत है। पुलिस और खनन विभाग की इस सख्ती के बाद उम्मीद की जा रही है कि भविष्य में इस तरह के अवैध कार्यों पर अंकुश लगेगा।

    Nalanda Darpanhttps://nalandadarpan.com/
    नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के संचालक-संपादक वरिष्ठ पत्रकार मुकेश भारतीय (Mukesh Bhartiy) पिछले 35 वर्षों से समाचार लेखक, संपादक और संचार विशेषज्ञ के रूप में सक्रिय हैं। उन्हें समसामयिक राजनीति, सामाजिक मुद्दों, स्थानीय समाचार और क्षेत्रीय पत्रकारिता पर गहरी पकड़ और विश्लेषणात्मक अनुभव है। वे तथ्य आधारित, निष्पक्ष और भरोसेमंद रिपोर्टिंग के माध्यम से पाठकों तक ताज़ा खबरें और सटीक जानकारी पहुँचाने के लिए जाने जाते हैं। एक्सपर्ट मीडिया न्यूज़ (Expert Media News) सर्विस द्वारा प्रकाशित-प्रसारित नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के माध्यम से वे स्थानीय समाचार, राजनीतिक विश्लेषण और सामाजिक सरोकारों से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हैं। उनका मानना है कि स्थानीय पत्रकारिता का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी, प्रमाण और जनहित के साथ सामने रखना है। ताकि एक स्वस्थ समाज और स्वच्छ व्यवस्था की परिकल्पना साकार हो सके।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here

    This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

    आपकी खबरें

    error: Content is protected !!
    The unsolved mysteries of the ancient Nalanda University राजगीर पांडु पोखर एक ऐतिहासिक पर्यटन धरोहर Rajgir Sone Bhandar is the world’s biggest treasure Artificial Intelligence is the changing face of the future