अपराधनालंदाबिग ब्रेकिंगहिलसा

ग्रामीणों का हमलाः कई पुलिसकर्मी चोटिल, वाहन क्षतिग्रस्त, दर्जन भर गिरफ्तार

इस्लामपुर (नालंदा दर्पण)। इस्लामपुर थाना क्षेत्र के रेलवे स्टेशन पर हुई एक गंभीर घटना में पुलिसकर्मियों पर ग्रामीणों ने हमला कर दिया। घटना की शुरुआत तब हुई, जब कुछ बदमाशों ने रेलवे कर्मचारी बबलू कुमार से लूटपाट की। जिसके बाद पुलिस ने संदिग्धों का पीछा किया। पुलिस टीम के पीछा करने पर नौरंगा गांव के ग्रामीणों ने पुलिस को घेर लिया और उन पर नोकझोंक के बाद हमला कर दिया। जिससे कई पुलिसकर्मी घायल हो गए। घटना के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दर्जन भर ग्रामीणों को गिरफ्तार किया और स्थिति को नियंत्रित करने के लिए उच्चाधिकारियों को मौके पर भेजा गया। इस घटना के बाद पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी है।

रेलवेकर्मी बबलू कुमार ने बताया कि वे तिलैया जाने के लिए रास्ते में थे, जब कुछ बदमाशों ने पहले रास्ता रोका और मारपीट कर जमीन पर गिरा दिया। फिर नगद 12 सौ 60 रुपये तथा एक मोबाइल छीन लिया। इस घटना की जानकारी उन्होंने तुरंत थाना को दी।

इस घटना के बाद थानाध्यक्ष अनील कुमार पांडेय ने पुलिस टीम को नौरंगा गांव भेजा। जैसे ही पुलिस ने कुछ युवकों को संदिग्ध स्थिति में देखा तो वे भागने लगे। पुलिस ने उनका पीछा किया। लेकिन इसी दौरान गांव के ग्रामीणों ने पुलिस को घेर लिया और नोकझोंक करते हुए अभद्र व्यवहार शुरू कर दिया। इसके बाद मामला बढ़ गया और पुलिसकर्मियों पर मारपीट और रोड़ेबाजी का हमला किया गया।

इस झड़प में चौकीदार जितेंद्र कुमार और अमोद कुमार घायल हो गए। साथ ही कई अन्य पुलिसकर्मी भी चोटिल हो गए हैं। पुलिस वाहन का शीशा भी टूट गया। फिर भी पुलिस ने इस मामले में एक दर्जन से अधिक ग्रामीणों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए व्यक्तियों से पूछताछ की जा रही है। ताकि घटना के सभी पहलुओं का सत्यापन किया जा सके।

इस घटना के बाद हिलसा डीएसपी गोपाल कृष्ण, पुलिस इंस्पेक्टर संजीव पासवान और पुलिस बल मौके पर पहुंचे और स्थिति को नियंत्रित किया। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि गिरफ्तार किए गए लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

Nalanda Darpan

वरिष्ठ पत्रकार मुकेश भारतीय (mukesh bhartiy) पिछले तीन दशक से राजनीति, अर्थ, अधिकार, प्रशासन, पर्यावरण, पर्यटन, धरोहर, खेल, मीडिया, कला, संस्कृति, मनोरंजन, रोजगार, सरकार आदि को लेकर स्थानीय, राष्ट्रीय एवं वैश्विक स्तर पर बतौर कंटेंट राइटर-एडिटर सक्रिय हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Bihar Sharif covered with red flags regarding Deepnagar garbage dumping yard in nalanda ई BPSC टीचर बच्चों के बीच क्या मिमिया रहा है KK पाठक साहब? ई BPSC टीचर की गुंडई देख लीजिए KK पाठक साहब ! जानें भागवान महावीर के अनमोल विचार