अपराधनालंदाबिग ब्रेकिंगहिलसा

चंडी बस स्टैंड छिनतई मामले में पुलिस को कटिहार में मिले एक लाख रुपए

चंडी (नालंदा दर्पण)। बीते 28 अक्टूबर को स्टेट बैंक ऑफ इंडिया चंडी शाखा से डेढ़ लाख रुपये निकालकर घर लौट रहे एक बुजुर्ग से अपराधियों ने उनके पैसे से भरा बैग छीन लिया। यह वारदात चंडी बस स्टैंड के पास घटी थी। जहां पल्सर बाइक पर सवार दो अज्ञात अपराधी एक बुजुर्ग से पैसे छीनकर जैतीपुर की ओर भागने में सफल रहे थे।

इस घटना के बाद माधोपुर निवासी 70 वर्षीय अवधेश प्रसाद द्वारा दी गई शिकायत के आधार पर पुलिस ने धारा 304(2) बीएनएस के तहत चंडी थाना कांड संख्या-592/24, दिनांक 28.10.24 के तहत मामला दर्ज की और अपराधियों की पहचान के लिए घटनास्थल तथा बैंक के आस-पास लगे सीसीटीवी फुटेज को खंगाला। फुटेज में अपराधियों की गतिविधियों और उनके भागने की दिशा स्पष्ट हुई। जिससे उनकी पहचान हो गई।

अनुसंधान के क्रम में चंडी पुलिस ने कटिहार जिला के कोढ़ा थाना अंतर्गत जुड़ावगंज निवासी त्रिलोचन यादव के अपराधकर्मी पुत्र दीपक यादव के घर पर छापामारी की और छापेमारी के दौरान छीनी गई डेढ़ लाख की रकम में से एक लाख रुपये बरामद किए।

फिलहाल चंडी थाना पुलिस दूसरे अपराधी के पचान की तलाश कर रही है। पुलिस की इस कार्रवाई और पैसे की बरामदगी से स्थानीय लोगों ने राहत की सांस ली है। यह घटना इलाके में सुरक्षा को लेकर चिंता का कारण बनी हुई थी।

[web_stories title=”true” excerpt=”false” author=”true” date=”false” archive_link=”true” archive_link_label=”” circle_size=”150″ sharp_corners=”false” image_alignment=”left” number_of_columns=”1″ number_of_stories=”4″ order=”ASC” orderby=”post_date” view=”carousel” /]

Nalanda Darpan

वरिष्ठ पत्रकार मुकेश भारतीय (mukesh bhartiy) पिछले तीन दशक से राजनीति, अर्थ, अधिकार, प्रशासन, पर्यावरण, पर्यटन, धरोहर, खेल, मीडिया, कला, संस्कृति, मनोरंजन, रोजगार, सरकार आदि को लेकर स्थानीय, राष्ट्रीय एवं वैश्विक स्तर पर बतौर कंटेंट राइटर-एडिटर सक्रिय हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.