इस प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में डाटा एंट्री ऑपरेटर करता है ईलाज, डॉक्टर संभालता है निजी क्लीनिक

बिहारशरीफ (नालंदा दर्पण)। सरमेरा प्रखंड अंतर्गत इसुआ अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सह हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर में चिकित्सा व्यवस्था की दयनीय स्थिति ने स्थानीय लोगों के बीच गहरी चिंता पैदा कर दी है। यहां डॉक्टरों की अनुपस्थिति में डाटा एंट्री ऑपरेटरों को मरीजों का इलाज करते देखा जा रहा है, जो कि गंभीर चिंता का विषय है।

ग्रामीणों के अनुसार इस स्वास्थ्य केंद्र पर नियुक्त डॉक्टर सप्ताह में मात्र तीन दिन ही आते हैं, वो भी निर्धारित समय से देर से । वे दोपहर 12 बजे आकर मात्र एक घंटे तक ही रुकते हैं। इस व्यवस्था से लगभग 2 पंचायतों के 8 गांवों के करीब 15 हजार लोग प्रभावित हो रहे हैं।

वेशक यह स्थिति बेहद चिंताजनक है, जहां मेडिकल प्रशिक्षण के बिना लोग मरीजों का इलाज कर रहे हैं। स्थानीय लोगों ने बताया की हमें कई बार आपात स्थिति में भी डॉक्टर नहीं मिलते। ऐसे में हमें या तो डाटा एंट्री ऑपरेटर पर भरोसा करना पड़ता है या फिर दूर के अस्पतालों में जाना पड़ता है।

इस मामले में कई बार सिविल सर्जन और प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी को शिकायत की गई है, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि नियुक्त डॉक्टर अपना निजी क्लीनिक चलाने के कारण सरकारी अस्पताल पर ध्यान नहीं दे रहे हैं।

[web_stories title=”true” excerpt=”false” author=”false” date=”false” archive_link=”true” archive_link_label=”” circle_size=”150″ sharp_corners=”false” image_alignment=”left” number_of_columns=”1″ number_of_stories=”4″ order=”DESC” orderby=”post_title” view=”carousel” /]

Show More

Nalanda Darpan

नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के संचालक-संपादक वरिष्ठ पत्रकार मुकेश भारतीय (Mukesh Bhartiy) पिछले 35 वर्षों से समाचार लेखक, संपादक और संचार विशेषज्ञ के रूप में सक्रिय हैं। उन्हें समसामयिक राजनीति, सामाजिक मुद्दों, स्थानीय समाचार और क्षेत्रीय पत्रकारिता पर गहरी पकड़ और विश्लेषणात्मक अनुभव है। वे तथ्य आधारित, निष्पक्ष और भरोसेमंद रिपोर्टिंग के माध्यम से पाठकों तक ताज़ा खबरें और सटीक जानकारी पहुँचाने के लिए जाने जाते हैं। एक्सपर्ट मीडिया न्यूज़ (Expert Media News) सर्विस द्वारा प्रकाशित-प्रसारित नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के माध्यम से वे स्थानीय समाचार, राजनीतिक विश्लेषण और सामाजिक सरोकारों से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हैं। उनका मानना है कि स्थानीय पत्रकारिता का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी, प्रमाण और जनहित के साथ सामने रखना है। ताकि एक स्वस्थ समाज और स्वच्छ व्यवस्था की परिकल्पना साकार हो सके। More »

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

error: Content is protected !!

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker