नालंदा थाना क्षेत्र में बढ़ी चोरी की घटनाएं, बंद घर का ताला तोड़कर लाखों उड़ाए

सिलाव (नालंदा दर्पण)। नालंदा थाना क्षेत्र मे आये दिन बंद घरों में चोरी की बारदात काफी बढ़ रहा है। बीती रात बेगमपुर गांव में अभय कुमार के बंद घर का ताला तोड़कर चोरी की घटना का अंजाम दिया गया।

पीड़ित अभय कुमार के अनुसार वे शाम पूरे परिवार घर को बंद कर अपने मौसेरी बहन की शादी में शामिल होने के लिए पास के मोहनपुर के समीप स्थित एक मैरिज हॉल गए हुए थे।

उन्होंने बताया कि शादी समारोह में शामिल होकर जब रात दो बजे घर लौटा तो देखा कि मुख्य दरवाजे का ताला टूटा हुआ है। घर के अंदर जब प्रवेश किया तो कमरे के भी ताले टूटे हुए थे। गोदरेज भी खुला था और पेटी- बक्से का भी ताला टूटा था। सारा सामान कमरे में बिखरा था।

उन्होंने बताया कि गोदरेज में 35 हजार रुपए नगद थे और उसी में पत्नी का सोने-चांदी के जेवरात, जमीन के कागजात भी थे। जो सभी गायब थे। लगभग तीन लाख की चोरी कर ली गयी है।

उन्होंने बताया कि जब हो हल्ला किये तो आसपास के लोग पहुंचे, तो कई सामान घर के पीछे मिला। स्कूल के पीछे एक गेहूं की खेत से घर से चोरी की गयी अटैची और बैग बरामद किया गया है। जहां शराब की खाली बोतल एवं तीन ग्लास भी मिले।

उन्होंने अंदेशा जताया कि शायद उक्त स्थल पर ही बैठकर चोरों ने शराब पीकर प्लानिंग की और सामान का आपस में बंटवारा किया है।

इस संबंध में नालंदा थानाध्यक्ष निशि कुमार का कहना है कि चोरी की घटना की जानकारी के बाद पुलिस के द्वारा घटनास्थल का निरीक्षण किया गया है। पीड़ित परिवार के द्वारा आवेदन प्राप्त हुआ है। पुलिस मामले की छानबीन में जुट गयी है। जल्द ही बदमाशों को गिरफ्तार कर मामले का उद्भेदन कर लिया जायेगा।

PM मोदी ने राजगीर रेलवे स्टेशन पर किया खाजा स्टॉल का शुभारंभ

बिहारशरीफ नगर के गौरागढ़ मोहल्ला से 6 स्मैक तस्कर धराए

परवलपुर प्रखंड भाजपा ने जदयू सांसद के खिलाफ मुहिम छेड़ी

अब अस्पतालों में दीदी की रसोई के साथ दीदी की सफाई भी देखने को मिलेगी

सांसद ने राजगीर-बख्तियारपुर मेमू स्पेशल के ठहराव का किया शुभारंभ

Nalanda Darpan

नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के संचालक-संपादक वरिष्ठ पत्रकार मुकेश भारतीय (Mukesh Bhartiy) पिछले 35 वर्षों से समाचार लेखक, संपादक और संचार विशेषज्ञ के रूप में सक्रिय हैं। उन्हें समसामयिक राजनीति, सामाजिक मुद्दों, स्थानीय समाचार और क्षेत्रीय पत्रकारिता पर गहरी पकड़ और विश्लेषणात्मक अनुभव है। वे तथ्य आधारित, निष्पक्ष और भरोसेमंद रिपोर्टिंग के माध्यम से पाठकों तक ताज़ा खबरें और सटीक जानकारी पहुँचाने के लिए जाने जाते हैं। एक्सपर्ट मीडिया न्यूज़ (Expert Media News) सर्विस द्वारा प्रकाशित-प्रसारित नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के माध्यम से वे स्थानीय समाचार, राजनीतिक विश्लेषण और सामाजिक सरोकारों से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हैं। उनका मानना है कि स्थानीय पत्रकारिता का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी, प्रमाण और जनहित के साथ सामने रखना है। ताकि एक स्वस्थ समाज और स्वच्छ व्यवस्था की परिकल्पना साकार हो सके। More »
error: Content is protected !!

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker