Thursday, January 15, 2026
अन्य

    बिहारशरीफ में कड़ी सुरक्षा के बीच इंटर परीक्षा की हंगामेदार शुरुआत

    बिहारशरीफ (नालंदा दर्पण)। बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) की इंटरमीडिएट परीक्षा नालंदा जिले में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच शुरू हो गई है। जिले भर में कुल 41 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं, जहां 42357 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल हो रहे हैं। परीक्षा के पहले दिन ही कई केंद्रों पर अभूतपूर्व दृश्य देखने को मिला, जब देर से पहुंचे छात्रों को एंट्री नहीं दी गई। जिसके बाद वे हंगामा करने लगे।

    प्रथम पाली के लिए प्रवेश का समय सुबह 9 बजे निर्धारित था। लेकिन कई परीक्षार्थी समय पर नहीं पहुंच सके और उन्हें परीक्षा केंद्र में जाने से रोक दिया गया। इसके बाद छात्रों ने परीक्षा केंद्रों के बाहर मौजूद पुलिसकर्मियों और शिक्षकों से प्रवेश की गुहार लगाई। कुछ छात्राएं तो गेट के सामने पैरों में गिरकर परीक्षा देने की विनती करती नजर आईं।

    राजकीयकृत कन्या प्लस टू उच्च विद्यालय सोहसराय में निर्धारित समय के बाद पहुंचे परीक्षार्थियों को प्रवेश नहीं दिया गया। इससे नाराज छात्राएं उग्र हो गईं और परीक्षा केंद्र के अंदर पथराव करने लगीं। स्थिति को नियंत्रण में लाने के लिए पुलिस को हस्तक्षेप करना पड़ा।

    वहीं सुबह 10 बजे के बाद एसएस बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय के पास छात्राओं ने विरोध स्वरूप सड़क जाम कर दिया। यह प्रदर्शन करीब आधे घंटे तक चला। जिससे सड़क पर वाहनों की लंबी कतार लग गई। सूचना पाकर ट्रैफिक थानाध्यक्ष और बिहार थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और समझा-बुझाकर जाम हटवाया।

    इसी तरह किसान कॉलेज के पास भी नाराज छात्राओं ने सड़क पर बैठकर प्रदर्शन किया। उनका आरोप था कि वे समय पर परीक्षा केंद्र पहुंची थीं। लेकिन गेट समय से पहले ही बंद कर दिया गया।

    बता दें कि पिछले वर्षों में परीक्षा में गड़बड़ी की घटनाओं को देखते हुए इस बार प्रशासन ने कई परीक्षा केंद्रों की बाउंड्री पर स्टील शीट लगवा दी है। ताकि कोई भी परीक्षार्थी दीवार फांदकर परीक्षा हॉल में प्रवेश न कर सके।

    बहरहाल एक तरफ परीक्षा में अनुशासन बनाए रखने के लिए प्रशासन सख्ती दिखा रहा है। वहीं छात्रों और उनके अभिभावकों में नाराजगी बढ़ती जा रही है। छात्रों का आरोप है कि वे तय समय से पहले पहुंचे थे। लेकिन केंद्र के गेट जल्दी बंद कर दिए गए।

    Nalanda Darpanhttps://nalandadarpan.com/
    वरिष्ठ पत्रकार मुकेश भारतीय (Mukesh Bhartiy) पिछले 35 वर्षों से समाचार लेखक, संपादक और संचार विशेषज्ञ के रूप में सक्रिय हैं। उन्हें समसामयिक राजनीति, सामाजिक मुद्दों, स्थानीय समाचार और क्षेत्रीय पत्रकारिता पर गहरी पकड़ और विश्लेषणात्मक अनुभव है। वे तथ्य आधारित, निष्पक्ष और भरोसेमंद रिपोर्टिंग के माध्यम से पाठकों तक ताज़ा खबरें और सटीक जानकारी पहुँचाने के लिए जाने जाते हैं। एक्सपर्ट मीडिया न्यूज़ (Expert Media News) सर्विस द्वारा प्रकाशित-प्रसारित नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के माध्यम से वे स्थानीय समाचार, राजनीतिक विश्लेषण और सामाजिक सरोकारों से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हैं। उनका मानना है कि स्थानीय पत्रकारिता का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी, प्रमाण और जनहित के साथ सामने रखना है। ताकि एक स्वस्थ समाज और स्वच्छ व्यवस्था की परिकल्पना साकार हो सके।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here

    This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

    The unsolved mysteries of the ancient Nalanda University राजगीर पांडु पोखर एक ऐतिहासिक पर्यटन धरोहर Rajgir Sone Bhandar is the world’s biggest treasure Artificial Intelligence is the changing face of the future