नालंदाबिग ब्रेकिंगबिहार शरीफ

नालंदा में इंटरनेट सुविधा बहाल, उपद्रव बाद लगी थी रोक, बिहार शरीफ सामान्य

नालंदा दर्पण डेस्क। नालंदा जिला मुख्यालय बिहार शरीफ में रामनवमी पर हुई हिंसा के बाद हालात बड़ी तेजी से सामान्य हो गए हैं। रामनवमी के बाद से किसी भी इलाके में इस तरह की घटना नहीं सामने आए हैं। जिसके बाद अब प्रशासन भी पाबंदियों को हटाने में लगा है।

हिंसा के बाद नालंदा में इंटरनेट बंद कर दिया गया था। जिसे अब फिर से चालू करने का ऐलान कर दिया गया है।  आज यानी शुक्रवार (8 अप्रैल) की सुबह 9 बजे से इंटरनेट सुविधा को फिर से बहाल कर दिया जाएगा।

नालंदा के डीएम शशांक शुभंकर के अनुसार शनिवार सुबह 9 बजे से इंटरनेट सेवा बहाल कर दी जाएगी। स्कूल-कॉलेज को पहले ही खोला जा चुका है। अब बाजारें भी शांतिपू्र्ण तरीके से खुलने लगी हैं।

उन्होंने बताया कि हिंसा मामले में 15 एफआईआर दर्ज की गई है और जांच जारी है। एसआईटी काम कर रही है। 130 गिरफ्तारियां हो गई हैं। हम शांति मार्च निकाल रहे हैं।

रामनवमी पर भड़क उठी थी हिंसाः बता दें कि नालंदा और सासाराम में रामनवमी के दिन हिंसा भड़क उठी थी। उपद्रवियों ने वाहनों, घरों और दुकानों को आग लगा दी गई थी और कई लोग इसमें घायल हो गए थे।

इसके बाद से पूरे शहर में कर्फ्यू लगा दिया गया था। प्रशासन ने धारा 144 लागू कर दी थी। इसके साथ ही इंटरनेट भी बंद कर दिया गया था।

अफवाहों पर ध्यान ना देने की अपीलः अब फिलहाल हालात सामान्य हो रहे हैं। बिहार पुलिस ने लोगों को अफवाहों पर ध्यान ना देने की सलाह दी है।

पुलिस के अनुसार अब स्थिति सामान्य और पूरी तरह से नियंत्रण में है। जिला प्रशासन की ओर से सख्त करवाई करते हुए अब तक 130 उपद्रवियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

Nalanda Darpan

नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के संचालक-संपादक वरिष्ठ पत्रकार मुकेश भारतीय (Mukesh Bhartiy) पिछले 35 वर्षों से समाचार लेखक, संपादक और संचार विशेषज्ञ के रूप में सक्रिय हैं। उन्हें समसामयिक राजनीति, सामाजिक मुद्दों, स्थानीय समाचार और क्षेत्रीय पत्रकारिता पर गहरी पकड़ और विश्लेषणात्मक अनुभव है। वे तथ्य आधारित, निष्पक्ष और भरोसेमंद रिपोर्टिंग के माध्यम से पाठकों तक ताज़ा खबरें और सटीक जानकारी पहुँचाने के लिए जाने जाते हैं। एक्सपर्ट मीडिया न्यूज़ (Expert Media News) सर्विस द्वारा प्रकाशित-प्रसारित नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के माध्यम से वे स्थानीय समाचार, राजनीतिक विश्लेषण और सामाजिक सरोकारों से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हैं। उनका मानना है कि स्थानीय पत्रकारिता का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी, प्रमाण और जनहित के साथ सामने रखना है। ताकि एक स्वस्थ समाज और स्वच्छ व्यवस्था की परिकल्पना साकार हो सके। More »