नालंदाबिग ब्रेकिंगराजनीतिहिलसा

जदयू कार्यकर्ताओं ने भाजपा पोल खोल अभियान के तहत चंडी में मशाल जुलूस-कैंडिल मार्च निकाला

चंडी (नालंदा दर्पण)। नालंदा जिला जदयू के कार्यकर्ताओं ने मशाल जुलूस एवं कैंडिल मार्च निकालकर भाजपा पर जाति गणना को रुकवाने की साजिश का आरोप लगाया।

जुलूस में शामिल लोग जदयू कार्यालय से चंडी बस स्टैंड होते हुए चंडी पुल के पार से वापस लौटते हुए डाक बंगला करते हुए वापस कार्यलाय पहुंचे।

इस दौरा सारे जदयू कार्यकर्ताओं ने आरक्षण विरोधी भाजपा मुर्दाबाद, जाति आधारित गणना विरोधी भाजपा होश में आओ, भाजपा भगाओ संविधान बचाओ, मोदी सरकार हाय हाय आदि नारे लगा रहे थे।

साथ ही कार्यकर्ताओं ने नीतीश कुमार जिंदाबाद, देश का प्रधान मंत्री कैसा हो नीतीश कुमार जैसा हो के नारे भी खूब लगाए।

इस कार्यक्रम के संचालन जदयू के राष्ट्रीय महासचिव पूर्व विधायक राजीव रंजन प्रसाद ने किया और कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि केंद्र की भाजपा सरकार जाति आधारित गणना रुकवाने की कोशिश की। केंद्र सरकार पिछड़ा अति पिछड़ा, दलित, अल्पसंख्यक, गरीब सवर्ण, कमजोर वर्ग के साथ संविधान विरोधी है। वह केवल जाति आधारित जनगणना ही नही, गणना का भी विरोधी है।

इस कार्यक्रम में सामिल जिला अध्यक्ष नालंदा जदयू मो. अरसद, हरनौत विधान सभा प्रभारी प्रमल राज, चंडी प्रखण्ड से जदयू पूर्व अध्यक्ष सुनील मुखिया, जदयू उपाध्यक्ष नालंदा अनिल कुमार, जदयू कोषाध्यक्ष रंजीत कुमार, व्रहमचारी प्रसाद, योगेंद्र मुखिया, रवींद्र प्रसाद, सोनू प्रसाद, जगदेव राव, मसुधन प्रसाद, हरी प्रसाद, मुकेश प्रसाद, वशुदेव प्रसाद सत्यम कुमार आदि कार्यकर्त्ता शामिल हुए।

Nalanda Darpan

नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के संचालक-संपादक वरिष्ठ पत्रकार मुकेश भारतीय (Mukesh Bhartiy) पिछले 35 वर्षों से समाचार लेखक, संपादक और संचार विशेषज्ञ के रूप में सक्रिय हैं। उन्हें समसामयिक राजनीति, सामाजिक मुद्दों, स्थानीय समाचार और क्षेत्रीय पत्रकारिता पर गहरी पकड़ और विश्लेषणात्मक अनुभव है। वे तथ्य आधारित, निष्पक्ष और भरोसेमंद रिपोर्टिंग के माध्यम से पाठकों तक ताज़ा खबरें और सटीक जानकारी पहुँचाने के लिए जाने जाते हैं। एक्सपर्ट मीडिया न्यूज़ (Expert Media News) सर्विस द्वारा प्रकाशित-प्रसारित नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के माध्यम से वे स्थानीय समाचार, राजनीतिक विश्लेषण और सामाजिक सरोकारों से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हैं। उनका मानना है कि स्थानीय पत्रकारिता का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी, प्रमाण और जनहित के साथ सामने रखना है। ताकि एक स्वस्थ समाज और स्वच्छ व्यवस्था की परिकल्पना साकार हो सके। More »