नालंदाबिग ब्रेकिंगबिहार शरीफ

बिहारशरीफ अनुमंडल कार्यालय परिसर में जीविका दीदी का भोजनालय शुरु

बिहारशरीफ (नालंदा दर्पण)। नालंदा जिलाधिकारी (DM) शशांक शुभंकर ने बिहारशरीफ अनुमंडल कार्यालय परिसर में जीविका समूह द्वारा संचालित मुन्नी देवी दीदी का भोजनालय का उद्घाटन किया। फीता काटकर उद्घाटन करते हुए जिलाधिकारी ने इस पहल को आत्मनिर्भरता और महिला सशक्तिकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताया।

बता दें कि बिहार सरकार की गरीबी उन्मूलन योजना के तहत चलाए जा रहे इस भोजनालय का उद्देश्य आमजन को उचित दामों पर स्वच्छ और पौष्टिक भोजन उपलब्ध कराना है। अब यहाँ पर गुणवत्तापूर्ण चाय, नाश्ता, भोजन एवं शुद्ध पेयजल की सुविधा आम लोगों को सस्ते दर पर मिलेंगे और जीविका दीदियों को आर्थिक रूप से सशक्त होने का अवसर प्राप्त होगा।

जिलाधिकारी ने इस अवसर पर कहा कि यह भोजनालय न केवल लोगों को किफायती भोजन उपलब्ध कराएगा, बल्कि जीविका दीदियों के आत्मनिर्भर बनने की राह को और मजबूत करेगा। सरकार की यह पहल गरीबी उन्मूलन और महिला सशक्तिकरण में मील का पत्थर साबित होगी।

इस कार्यक्रम में अनुमंडल पदाधिकारी, जिला परियोजना प्रबंधक (जीविका), जीविका समूह की अन्य दीदियाँ एवं स्थानीय पदाधिकारी उपस्थित रहे।

उन्होंने भी इस प्रयास की सराहना करते हुए इसे एक सकारात्मक बदलाव की ओर बढ़ता कदम बताया और कहा कि इस भोजनालय के शुरू होने से गरीब एवं मध्यम वर्गीय लोगों को लाभ मिलेगा।  यह पहल आत्मनिर्भर भारत और आत्मनिर्भर बिहार की दिशा में सार्थक प्रयास का प्रतीक है।

[web_stories title=”true” excerpt=”false” author=”true” date=”false” archive_link=”true” archive_link_label=”” circle_size=”150″ sharp_corners=”false” image_alignment=”left” number_of_columns=”1″ number_of_stories=”4″ order=”DESC” orderby=”post_date” view=”carousel” /]

Nalanda Darpan

वरिष्ठ पत्रकार मुकेश भारतीय (mukesh bhartiy) पिछले तीन दशक से राजनीति, अर्थ, अधिकार, प्रशासन, पर्यावरण, पर्यटन, धरोहर, खेल, मीडिया, कला, संस्कृति, मनोरंजन, रोजगार, सरकार आदि को लेकर स्थानीय, राष्ट्रीय एवं वैश्विक स्तर पर बतौर कंटेंट राइटर-एडिटर सक्रिय हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.