जेजेबी जज ने बच्चों संग मनाई दिवाली, खिलाया खाना, बाँटी फुलझड़ी

नालंदा दर्पण डेस्क। आज बिहारशरीफ किशोर न्याय परिषद के प्रधान दंडाधिकारी सह अपर जिला सत्र न्यायधीश मानवेंद्र मिश्र नईसराय स्थित बाल गृह पहुंचे और बच्चों के दीपावली की खुशियां बाँटी।

उन्होंने अपने हाथों से बच्चों को खाना खिलाया और उन्हें फुलझड़ियाँ भी दी। जिससे अनाथ आश्रम में रह रहे बच्चे काफी पुलकित हो उठे।

इस मौके पर जज मानवेंद्र मिश्र ने कहा कि बच्चों के शारीरिक और मानसिक विकास के लिए इस बार दीपावली को लेकर किशोर न्याय परिषद के द्वारा निर्णय लिया गया। बच्चे अपने आपको पर्व-त्यौहार पर मरहूम नहीं समझे, इसलिए इनके आत्मविश्वास कायम रखने के लिए दीपावली अनाथ बच्चों के संग मनाई गई।

उन्होंने कहा कि किशोर न्याय परिषद नालंदा तथा जिला बाल संरक्षण इकाई के द्वारा इन अनाथ बच्चों के विकास के लिए कई ऐसे कार्यक्रम किए जाते हैं, ताकि इन बच्चों को अपने आपको अपनों से दूरी ना बुझाए।

बतादें कि जज मानवेंद्र मिश्र किशोर अपराध के मामले में कई अनोखे और चर्चित फैसले सुना चुके हैं। किशोर अभियुक्तों को समाज की मुख्यधारा से जोड़ने तथा उन्हें समाजिकता और समाज की उस हकीकत को पहचानने का मौका भी दिया है।

Nalanda Darpan

नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के संचालक-संपादक वरिष्ठ पत्रकार मुकेश भारतीय (Mukesh Bhartiy) पिछले 35 वर्षों से समाचार लेखक, संपादक और संचार विशेषज्ञ के रूप में सक्रिय हैं। उन्हें समसामयिक राजनीति, सामाजिक मुद्दों, स्थानीय समाचार और क्षेत्रीय पत्रकारिता पर गहरी पकड़ और विश्लेषणात्मक अनुभव है। वे तथ्य आधारित, निष्पक्ष और भरोसेमंद रिपोर्टिंग के माध्यम से पाठकों तक ताज़ा खबरें और सटीक जानकारी पहुँचाने के लिए जाने जाते हैं। एक्सपर्ट मीडिया न्यूज़ (Expert Media News) सर्विस द्वारा प्रकाशित-प्रसारित नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के माध्यम से वे स्थानीय समाचार, राजनीतिक विश्लेषण और सामाजिक सरोकारों से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हैं। उनका मानना है कि स्थानीय पत्रकारिता का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी, प्रमाण और जनहित के साथ सामने रखना है। ताकि एक स्वस्थ समाज और स्वच्छ व्यवस्था की परिकल्पना साकार हो सके। More »
error: Content is protected !!
The unsolved mysteries of the ancient Nalanda University राजगीर पांडु पोखर एक ऐतिहासिक पर्यटन धरोहर Rajgir Sone Bhandar is the world’s biggest treasure Artificial Intelligence is the changing face of the future