अपराधगाँव-जवारनालंदाहिलसा

ग्रामीणों ने चंडी के रामघाट बाजार में लॉकेट छिनते एक छिछोरा को रंगे हाथ दबोचा

चंडी (नालंदा दर्पण)। अभी-अभी नालंदा जिले के चंडी थानान्तर्गत रामघाट बाजार से एक बड़ी खबर आ रही है। ग्रामीणों ने वहाँ बीच बाजार छिछोरे को रंगे हाथ दबोचा है। जोकि अपना घर चंडी बता रहा है।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार पकड़ा गया युवक एक बालिका से सोने की लॉकेट छिनकर भागने की कोशिश कर रहा था कि लोगों ने उसे रंगे हाथ पकड़ लिया। पूछताछ के दौरान पकड़ा गया युवक अपना घर चंडी बता रहा है। फिलहाल इस घटना की जानकारी चंडी थाना पुलिस को दे दी गई है। समाचार प्रेषण तक पुलिस अभी घटना स्थल पर नहीं पहुंच सकी है।

Nalanda Darpan

वरिष्ठ पत्रकार मुकेश भारतीय (mukesh bhartiy) पिछले तीन दशक से राजनीति, अर्थ, अधिकार, प्रशासन, पर्यावरण, पर्यटन, धरोहर, खेल, मीडिया, कला, संस्कृति, मनोरंजन, रोजगार, सरकार आदि को लेकर स्थानीय, राष्ट्रीय एवं वैश्विक स्तर पर बतौर कंटेंट राइटर-एडिटर सक्रिय हैं।