सिलावनालंदाफीचर्डराजगीर

देर रात महिला के घर घुसा पंचायत समिति सदस्य, जमकर धुनाई का वीडियो वायरल

राजगीर (नालंदा दर्पण)। सिलाव थाना क्षेत्र के सीमा गांव में पंचायत समिति सदस्य की कथित पिटाई का सोशल मीडिया पर तेजी से एक वीडियो वायरल हो रहा है। घटना के सामने आने के बाद पूरे इलाके में चर्चा और आक्रोश का माहौल बन गया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार राजगीर प्रखंड के नाऊ पंचायत के पंचायत समिति सदस्य स्व. इदरीस के पुत्र मो. अजहर आलम पर आरोप है कि वे देर रात करीब एक बजे सीमा गांव स्थित एक महिला के घर में गलत नीयत से घुस गए। बताया जा रहा है कि घर के आसपास मौजूद लोगों को जैसे ही इसकी जानकारी मिली, ग्रामीण तुरंत मौके पर जुट गए।

आक्रोशित ग्रामीणों ने मो. अजहर आलम को मौके पर ही पकड़ लिया और उनकी जमकर पिटाई कर दी। इस दौरान गांव में काफी देर तक हंगामा होता रहा, जो लगभग एक घंटे तक चला। मौके पर मौजूद कुछ लोगों ने पूरी घटना का वीडियो बना लिया, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

वीडियो वायरल होने के बाद पंचायत क्षेत्र में इस घटना को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं। स्थानीय लोग मामले को लेकर आक्रोश के साथ-साथ चिंता भी जता रहे हैं।

वहीं, इस संबंध में जब सिलाव थाना अध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार से बात की गई तो उन्होंने बताया कि उन्हें इस घटना की कोई आधिकारिक जानकारी नहीं है और न ही इस मामले में अब तक कोई लिखित शिकायत प्राप्त हुई है।

उन्होंने कहा कि यदि आवेदन मिलता है, तो पुलिस द्वारा नियमानुसार जांच कर उचित कार्रवाई की जाएगी।

फिलहाल वीडियो वायरल होने के बाद मामला तूल पकड़ता जा रहा है, लेकिन पुलिस के पास शिकायत नहीं पहुंचने से कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू नहीं हो सकी है। ऐसे में अब सभी की नजर इस बात पर टिकी है कि पीड़ित पक्ष या संबंधित लोग कब तक पुलिस में शिकायत दर्ज कराते हैं।

Nalanda Darpan

वरिष्ठ पत्रकार मुकेश भारतीय (mukesh bhartiy) पिछले तीन दशक से राजनीति, अर्थ, अधिकार, प्रशासन, पर्यावरण, पर्यटन, धरोहर, खेल, मीडिया, कला, संस्कृति, मनोरंजन, रोजगार, सरकार आदि को लेकर स्थानीय, राष्ट्रीय एवं वैश्विक स्तर पर बतौर कंटेंट राइटर-एडिटर सक्रिय हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.