पर्यटननालंदाफीचर्डराजगीर

8 मई तक न जाएं राजगीर नेचर सफारी, होंगे निराश

नालंदा दर्पण डेस्क। पर्यटन नगरी राजगीर आने वाले सैलानियों के लिए जरूरी खबर है। राजगीर नेचर सफारी को 27 अप्रैल से 8 मई तक अस्थायी रूप से बंद कर दिया गया है। इस दौरान पर्यटक यहां के लोकप्रिय आकर्षण ग्लास ब्रिज, सस्पेंस ब्रिज और अन्य एडवेंचर जोन का आनंद नहीं ले सकेंगे।

यह निर्णय नालंदा वन प्रमंडल द्वारा नियमित अनुरक्षण, मरम्मत और सुरक्षा मानकों को बेहतर बनाने के उद्देश्य से लिया गया है। अधिकारियों के अनुसार सफारी क्षेत्र में समय-समय पर रखरखाव कार्य बेहद जरूरी होते हैं ताकि पर्यटकों को सुरक्षित और बेहतर अनुभव मिल सके।

हालांकि राहत की बात यह है कि राजगीर जू सफारी का संचालन इस अवधि में सामान्य रूप से जारी रहेगा। यानी जो पर्यटक इस दौरान राजगीर पहुंचेंगे, वे वन्यजीवों के बीच रोमांचक सफारी का आनंद ले सकते हैं।

नेचर सफारी के बंद रहने का असर ‘प्रायोरिटी टिकट पैकेज’ पर भी पड़ा है। यह पैकेज, जिसमें नेचर सफारी और जू सफारी दोनों का संयुक्त भ्रमण शामिल होता है, फिलहाल स्थगित कर दिया गया है।

वन विभाग ने पर्यटकों से अपील की है कि वे इस अस्थायी असुविधा में सहयोग करें और धैर्य बनाए रखें। विभाग का कहना है कि जैसे ही सभी मरम्मत कार्य पूरे हो जाएंगे, नेचर सफारी को पहले से अधिक सुरक्षित और आकर्षक रूप में फिर से खोल दिया जाएगा।

Nalanda Darpan

वरिष्ठ पत्रकार मुकेश भारतीय (mukesh bhartiy) पिछले तीन दशक से राजनीति, अर्थ, अधिकार, प्रशासन, पर्यावरण, पर्यटन, धरोहर, खेल, मीडिया, कला, संस्कृति, मनोरंजन, रोजगार, सरकार आदि को लेकर स्थानीय, राष्ट्रीय एवं वैश्विक स्तर पर बतौर कंटेंट राइटर-एडिटर सक्रिय हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.