अखंड कीर्तन को लेकर निकाली गई भव्य कलश शोभायात्रा

नगरनौसा (नालंदा दर्पण)। नगरनौसा प्रखंड के यारपुर बलबा गांव में गांव में 24 घंटे के अखंड कीर्तन के आयोजन को लेकर बुधवार की सुबह भव्य कलश शोभायात्रा निकाली गई।

यह कलश शोभायात्रा गांव के देवस्थान से निकल पूरे गांव का भ्रमण करते हुए महादेव स्थान होते हुए पुनः देवी स्थान पहुंचकर संपन्न हुआ। कलश शोभायात्रा में गांव के 101 महिलाओं व बच्चियों ने भाग लिया।

कलश यात्रा के समापन के बाद पूरे वैदिक मंत्र उच्चारण के साथ अखंड कीर्तन की शुरुआत की गई। मंत्रोच्चारण व विधिवत से पूजा-अर्चना के साथ सीता राम नाम के जाप से आसपास का वातावरण भक्तिमय हो गया। बूढ़े-जवान व युवा सहित बच्चे भी हरि कीर्तन के रस में डूब गए।

इस अखंड कीर्तन को सफल बनाने में स्थानीय युवाओं का भरपूर सहयोग मिल रहा है। कलश यात्रा को लेकर भक्तों में उत्साह देखते ही बनती हैष वहीं कीर्तन को सफल बनाने को लेकर स्थानीय ग्रामीण भी तन मन से सहयोग करते नजर आए।

ग्रामीणों ने बताया कि गांव के सुख-शांति के लिए 24 घंटे का अखंड कीर्तन का आयोजन किया गया है। गुरुवार के दिन अखंड कीर्तन का समापन होगा। तत्पश्चात प्रसाद का वितरण किया जाएगा एवं संध्या में भगवती जागरण का आयोजन किया जाएगा।

इस आयोजन के सफल बनाने में जनक प्रसाद, कंचन आर्य, संतोष कुमार, राजीव कुमार, धर्मवीर प्रसाद, मनोज प्रसाद,अरुण प्रसाद आदि ग्रामीण शामिल हैं।

चिकसौरा थाना पुलिस ने किया मिनी गन फैक्ट्री का खुलासा, 3 धंधेबाज गिरफ्तार

अचानक खलिहान में लगी आग में 12 बीघा खेत की फसल राख

हिलसा नगर में अधिवक्ता लिपिक को मारकर फंदा से लटका दिया

बरगद के पेड़ से झूलता मिला डेंटल कॉलेज की महिला सफाईकर्मी की लाश

परवलपुर प्रखंड भाजपा ने जदयू सांसद के खिलाफ मुहिम छेड़ी

Show More

Nalanda Darpan

नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के संचालक-संपादक वरिष्ठ पत्रकार मुकेश भारतीय (Mukesh Bhartiy) पिछले 35 वर्षों से समाचार लेखक, संपादक और संचार विशेषज्ञ के रूप में सक्रिय हैं। उन्हें समसामयिक राजनीति, सामाजिक मुद्दों, स्थानीय समाचार और क्षेत्रीय पत्रकारिता पर गहरी पकड़ और विश्लेषणात्मक अनुभव है। वे तथ्य आधारित, निष्पक्ष और भरोसेमंद रिपोर्टिंग के माध्यम से पाठकों तक ताज़ा खबरें और सटीक जानकारी पहुँचाने के लिए जाने जाते हैं। एक्सपर्ट मीडिया न्यूज़ (Expert Media News) सर्विस द्वारा प्रकाशित-प्रसारित नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के माध्यम से वे स्थानीय समाचार, राजनीतिक विश्लेषण और सामाजिक सरोकारों से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हैं। उनका मानना है कि स्थानीय पत्रकारिता का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी, प्रमाण और जनहित के साथ सामने रखना है। ताकि एक स्वस्थ समाज और स्वच्छ व्यवस्था की परिकल्पना साकार हो सके। More »
error: Content is protected !!

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker