गाँव-जवारबिग ब्रेकिंगराजगीर

बेन के गंगटी राजस्व गांव में कानूनगो को भूमि सर्वेक्षण कार्य में हो रही परेशानी

बेन (नालंदा दर्पण)। बेन प्रखंड क्षेत्र में भूमि सर्वेक्षण का कार्य किया जा रहा है। जिसमें सर्वेक्षण कार्य में जुटे लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

मामला बेन प्रखंड के राजस्व ग्राम गंगटी से जुड़ा है। सर्वे कार्य में लगे लोगों द्वारा याददाश्त कार्य में रैयतों की भागीदारी सुनिश्चित करने हेतु रैयतों को विशेष सर्वेक्षण के बारे में जानकारी दी गई। फिर भी रैयत याददाश्त लेखन कार्य में दिलचस्पी नहीं ले रहे हैं। इस कारण 3500 नया खेसरा में मात्र 500 रैयती 600 सरकारी भूमि एवं 2400 साक्ष्य के अभाव में रैयती भूमि बिहार सरकार के नाम से खाता खुलने की स्थिति में है।

उक्त बातों की जानकारी बेन कानूनगो गोबिन्द चौधरी ने दी है। कानूनगो गोबिंद चौधरी ने बताया कि याददाश्त कार्य में रैयत अपना दस्तावेज दिखाकर अपना नाम दर्ज करवा लें। यह अंतिम अवसर है। जो रैयतों एवं उनके आश्रितों के हित के लिए होगा। अन्यथा बिहार सरकार के नामें खाता खुलेगा।

कानूनगो ने बताया कि बर्तमान में जो भूमि सर्वेक्षण का कार्य किया जा रहा है, वह बिल्कुल सही है। इस सर्वेक्षण कार्य में रैयत भाग लेकर अपना अपना खाता, खेसरा जमा कर खाता खुलवा लें। ताकि रैयतों को परेशानी न हो।

वहीं रैयतों को किसी भी तरह की समस्या होने पर कानूनगो ने संपर्क नम्बर प्रकाशित किया है, जो इस प्रकार है – अमीन राहुल कुमार मो. नं.- 07050878525, कानूनगो गोबिंद चौधरी मो. नं. – 8002657795, शिविर प्रभारी विशाल मो. नं.- 07079016130 उपरोक्त नंबरों पर संपर्क कर भूमि सर्वे संबंधी निराकरण किया जा सकता है।

 

Nalanda Darpan

नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के संचालक-संपादक वरिष्ठ पत्रकार मुकेश भारतीय (Mukesh Bhartiy) पिछले 35 वर्षों से समाचार लेखक, संपादक और संचार विशेषज्ञ के रूप में सक्रिय हैं। उन्हें समसामयिक राजनीति, सामाजिक मुद्दों, स्थानीय समाचार और क्षेत्रीय पत्रकारिता पर गहरी पकड़ और विश्लेषणात्मक अनुभव है। वे तथ्य आधारित, निष्पक्ष और भरोसेमंद रिपोर्टिंग के माध्यम से पाठकों तक ताज़ा खबरें और सटीक जानकारी पहुँचाने के लिए जाने जाते हैं। एक्सपर्ट मीडिया न्यूज़ (Expert Media News) सर्विस द्वारा प्रकाशित-प्रसारित नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के माध्यम से वे स्थानीय समाचार, राजनीतिक विश्लेषण और सामाजिक सरोकारों से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हैं। उनका मानना है कि स्थानीय पत्रकारिता का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी, प्रमाण और जनहित के साथ सामने रखना है। ताकि एक स्वस्थ समाज और स्वच्छ व्यवस्था की परिकल्पना साकार हो सके। More »