अन्य
    Friday, July 26, 2024
    अन्य

      दिनदहाड़े लूट के बाद तेल्हाड़ा बाजार बंद, राजद विधायक ने जताई चिंता

      नालंदा दर्पण डेस्क। तेल्हाड़ा थाना अंतर्गत तेल्हाड़ा बाजार इलाके में बीते 3 जनवरी को बदमाशों ने दिनदहाड़े एक कपड़ा व्यवसायी के घर से लाखों की लूट की घटना को अंजाम दिया। घटना के तीन दिन बाद भी बदमाश पुलिस से दूर हैं।

      Telhara market closed after robbery in broad daylight RJD MLA expressed concern 2वहीं वारदात के दौरान बदमाशों की पिटाई से जख्मी व्यव्सायी की 15 साल की किशोरी अचेत हो गई थी। जो पटना में इलाजरत है। जहां बच्ची की हालत नाजुक बनी हुई है।

      इस घटना के विरोध में इलाके के व्यवसायियों ने अपनी दुकानें बंद रखी। लोग त्वरित कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।

      वहीं घटना की जानकारी मिलने के बाद आज इस्लामपुर राजद विधायक राकेश कुमार रौशन घटनास्थल पर पहुंचकर स्थानीय व्यवासियो एवं ग्रामीणों से मुलाकात की और मामले की निंदा करते हुए घटना में शामिल बदमाशों पर जल्द कारवाई करवाने की बात कही।

      उन्होंने कहा कि इस घटना में जो लोग भी शामिल है, उन्हें जल्द सलाखों के पीछे भेजा जाएगा।

      [embedyt] https://www.youtube.com/watch?v=6IF14ZOEFE4[/embedyt]

      [embedyt] https://www.youtube.com/watch?v=_qyNXVknsp8[/embedyt]

      [embedyt] https://www.youtube.com/watch?v=RWXP8eD4Wtk[/embedyt]

      [embedyt] https://www.youtube.com/watch?v=HRwCrfG3S3U[/embedyt]

      [embedyt] https://www.youtube.com/watch?v=d9bW2CBZ_Uw[/embedyt]

      संबंधित खबर

      error: Content is protected !!