थरथरीअपराधगाँव-जवारनालंदाबिग ब्रेकिंगहिलसा

थरथरी थाना क्षेत्र में लाखों की चोरी, ग्रामीणों में दहशत

थरथरी (नालंदा दर्पण)। थरथरी थाना क्षेत्र के लखाचक गांव में बीती रात एक सनसनीखेज चोरी की वारदात ने ग्रामीणों को सकते में डाल दिया। अज्ञात चोरों ने गांव के मधुकर प्रसाद के घर को निशाना बनाया और लाखों रुपये की संपत्ति पर हाथ साफ कर फरार हो गए। इस घटना ने क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

प्राप्त जानकारी के अनुसार चोरों ने मुख्य द्वार का ताला किसी खास चाबी या तकनीक का उपयोग कर खोला। हैरानी की बात यह है कि घर के चारों कमरों के ताले भी बिना तोड़े खोले गए। चोरों ने तीन अलमारियों, तीन बड़े ट्रंकों और तीन छोटे बक्सों के ताले तोड़कर कीमती सामान चुरा लिया।

चोरी गए सामानों में सोने का जितिया, कर्णफूल, सोने की चेन, झुमका, चांदी का पायल, सोने का टीका, लगभग पचास हजार रुपये के कपड़े, एक बड़ा इन्वर्टर और बैटरी शामिल हैं। पीड़ित परिवार ने चोरी गई संपत्ति की अनुमानित कीमत करीब साढ़े आठ लाख रुपये बताई है।

घटना के समय मधुकर प्रसाद का परिवार नौकरी के सिलसिले में बाहर था, जबकि गृहस्वामी स्वयं पटना में रहते हैं। इस कारण चोरी की सूचना देर से मिली और प्राथमिकी दर्ज करने में भी विलंब हुआ। परिवार का कहना है कि चोरों ने सुनियोजित तरीके से वारदात को अंजाम दिया है। इससे यह स्पष्ट होता है कि उन्हें घर की स्थिति की पूरी जानकारी थी।

हालांकि यह पहली बार नहीं है, जब मधुकर प्रसाद के घर चोरी हुई हो। चार वर्ष पूर्व भी उनके घर में चोरों ने सेंध लगाई थी, जिसमें ढाई लाख रुपये की संपत्ति चोरी हुई थी। उस मामले में पुलिस आज तक कोई सुराग नहीं लगा सकी। बार-बार चोरी की घटनाओं ने ग्रामीणों में असुरक्षा की भावना को और गहरा कर दिया है।

बहरहाल लगातार चोरी की घटनाओं से लखाचक गांव के लोग भयभीत और आक्रोशित हैं। ग्रामीणों का कहना है कि थरथरी थाना क्षेत्र में रात्रि गश्ती की व्यवस्था न के बराबर है। उनका मानना है कि यदि पुलिस नियमित गश्त करती तो इस तरह की वारदात को रोका जा सकता था।

वहीं थरथरी थाना प्रभारी का कहना है कि प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है और जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस ने घटनास्थल का मुआयना किया और कुछ साक्ष्य जमा किए हैं। थाना प्रभारी ने आश्वासन दिया कि जल्द ही चोरों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। हालांकि ग्रामीणों का कहना है कि पुलिस का यह दावा केवल औपचारिकता मात्र है, क्योंकि पहले की चोरी का मामला अभी तक अनसुलझा है।

ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि क्षेत्र में रात्रि गश्ती को और प्रभावी किया जाए। साथ ही, गांव में स्ट्रीट लाइट की व्यवस्था और सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएं। ताकि ऐसी घटनाओं पर अंकुश लग सके। ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही अपराधियों को पकड़ा नहीं गया, तो वे सड़क पर उतरकर विरोध प्रदर्शन करेंगे।

Nalanda Darpan

वरिष्ठ पत्रकार मुकेश भारतीय (Mukesh Bhartiy) पिछले 35 वर्षों से समाचार लेखक, संपादक और संचार विशेषज्ञ के रूप में सक्रिय हैं। उन्हें समसामयिक राजनीति, सामाजिक मुद्दों, स्थानीय समाचार और क्षेत्रीय पत्रकारिता पर गहरी पकड़ और विश्लेषणात्मक अनुभव है। वे तथ्य आधारित, निष्पक्ष और भरोसेमंद रिपोर्टिंग के माध्यम से पाठकों तक ताज़ा खबरें और सटीक जानकारी पहुँचाने के लिए जाने जाते हैं। एक्सपर्ट मीडिया न्यूज़ (Expert Media News) सर्विस द्वारा प्रकाशित-प्रसारित नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के माध्यम से वे स्थानीय समाचार, राजनीतिक विश्लेषण और सामाजिक सरोकारों से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हैं। उनका मानना है कि स्थानीय पत्रकारिता का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी, प्रमाण और जनहित के साथ सामने रखना है। ताकि एक स्वस्थ समाज और स्वच्छ व्यवस्था की परिकल्पना साकार हो सके। More »

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.