नालंदाबिग ब्रेकिंगहिलसा

चंडी में शटर उखाड़ कर ज्वेलर्स शॉप में लाखों की चोरी, दुकानदारों में दहशत

चंडी (नालंदा दर्पण )। चंडी थाना क्षेत्र के जैतीपुर-हिलसा रोड में आटो स्टैंड के पास बुधवार रात चोरों ने एक ज्वेलर्स दुकान को निशाना बनाया। दुकान का शटर उखाड़ कर चोर ज्वेलर्स तथा अन्य सामान लेकर चंपत हो गए।

आज गुरुवार अहले सुबह मार्निंग वाक पर निकले लोगों ने मां लक्ष्मी ज्वेलर्स  दुकान का शटर उखड़ा हुआ देखा तो चोरी का अंदेशा हुआ।

तब तक दुकान में चोरी होने की भनक अन्य लोगों को भी हुआ। तब जाकर लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई।

आसपास के दुकानदारों ने मां लक्ष्मी ज्वेलर्स के दुकानदार को चोरी की सूचना दे दी है। दुकान के मालिक के आने के बाद ही पता चल पाएगा कि दुकान में क्या-क्या चोरी हुई और कितने की हुई है। लाखों की चोरी की आशंका व्यक्त की जा रही है।

फिलहाल इस चोरी की घटना के बाद से अन्य दुकानदारों में भय व्याप्त हो गया है। वे अपने प्रतिष्ठान की सुरक्षा के लिए चिंतित दिख रहे हैं।

लोगों का कहना था कि यहां पर पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था भी प्रतिदिन रहती है। बाबजूद चोरी हो जाना पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था में सेंध दिखती है। फिलहाल पुलिस छानबीन में लग गई है।

 

सड़क हादसे में बैंककर्मी की मौत, एक अन्य गंभीर
यहाँ उच्चकों की चाँदी, महिला का झोला काटकर उड़ाए नगद-जीतिया-मोबाइल
सीएम के महत्वाकांक्षी योजना पर तमाचा मारते कछियावां पंचायत के वार्ड नबंर 3 के ग्रामीण
सोगरा कॉलेज मैदान में लटकती लाश की हुई शिनाख्त, नगरनौसा का था युवक, खुद लगाई फांसी!
रामपुर पंचायतः देखिए 9 लाख रुपए की जल-नल योजना का हाल, बाकी जगह…

Nalanda Darpan

नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के संचालक-संपादक वरिष्ठ पत्रकार मुकेश भारतीय (Mukesh Bhartiy) पिछले 35 वर्षों से समाचार लेखक, संपादक और संचार विशेषज्ञ के रूप में सक्रिय हैं। उन्हें समसामयिक राजनीति, सामाजिक मुद्दों, स्थानीय समाचार और क्षेत्रीय पत्रकारिता पर गहरी पकड़ और विश्लेषणात्मक अनुभव है। वे तथ्य आधारित, निष्पक्ष और भरोसेमंद रिपोर्टिंग के माध्यम से पाठकों तक ताज़ा खबरें और सटीक जानकारी पहुँचाने के लिए जाने जाते हैं। एक्सपर्ट मीडिया न्यूज़ (Expert Media News) सर्विस द्वारा प्रकाशित-प्रसारित नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के माध्यम से वे स्थानीय समाचार, राजनीतिक विश्लेषण और सामाजिक सरोकारों से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हैं। उनका मानना है कि स्थानीय पत्रकारिता का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी, प्रमाण और जनहित के साथ सामने रखना है। ताकि एक स्वस्थ समाज और स्वच्छ व्यवस्था की परिकल्पना साकार हो सके। More »
The unsolved mysteries of the ancient Nalanda University राजगीर पांडु पोखर एक ऐतिहासिक पर्यटन धरोहर Rajgir Sone Bhandar is the world’s biggest treasure Artificial Intelligence is the changing face of the future