हरनौत जदयू विधायक के गाँव में फल-फूल रहा शराब का कारोबार, पुलिस ने एक को भेजा जेल

नगरनौसा (नालंदा दर्पण)। नगरनौसा थाना क्षेत्र के महमदपुर गांव से एक अवैध शराब कारोबारी को गिरफ्तार कर व उसके घर को सील कर नगरनौसा थाना पुलिस ने जेल भेज दिया है।

Liquor business flourishing in Harnaut JDU MLAs village police sent one to jail 2बताते चलें कि अवैध शराब कारोबारी दिनेश कुमार उर्फ बूचा मांझी बरसों से अपने घर में अवैध शराब का कारोबार धड़ल्ले से कर रहा था।

जिसकी गुप्त सूचना मिलते ही नगरनौसा थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए शराब के साथ रंगे हाथ गिरफ्तार कर उसके घर को सील मारने के बाद जेल भेज दिया है।

यह कोइ नई कहानी नहीं, इससे पूर्व में भी एक घर को शील नगरनौसा थाना पुलिस के द्वारा मारा जा चुका है। जिसकी जानकारी नगरनौसा थाना पुलिस की ओर से स्थानीय मीडिया को कभी भी सूचना उपलब्ध नहीं कराया गया।

यह भी बताते चलें कि यही महमदपुर गांव है, जो बिहार के पूर्व शिक्षा मंत्री व जेडीयू के वर्तमान हरनौत विधायक हरिनारायण सिंह का पैतृक गांव है।

आस पास में खुलेआम चर्चा है कि महमदपुर गांव में खुलेआम अवैध शराब की चुलाई तथा बिक्री धड़ल्ले से रोज करते हैं। लेकिन विधायक की गांव होने के कारण स्थानीय पुलिस कार्रवाई तो करती है, लेकिन अपनी और विधायक के गिरेवां बचाने के लिए स्थानीय मीडिया को खबर नहीं दी जाती है।

Nalanda Darpan

नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के संचालक-संपादक वरिष्ठ पत्रकार मुकेश भारतीय (Mukesh Bhartiy) पिछले 35 वर्षों से समाचार लेखक, संपादक और संचार विशेषज्ञ के रूप में सक्रिय हैं। उन्हें समसामयिक राजनीति, सामाजिक मुद्दों, स्थानीय समाचार और क्षेत्रीय पत्रकारिता पर गहरी पकड़ और विश्लेषणात्मक अनुभव है। वे तथ्य आधारित, निष्पक्ष और भरोसेमंद रिपोर्टिंग के माध्यम से पाठकों तक ताज़ा खबरें और सटीक जानकारी पहुँचाने के लिए जाने जाते हैं। एक्सपर्ट मीडिया न्यूज़ (Expert Media News) सर्विस द्वारा प्रकाशित-प्रसारित नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के माध्यम से वे स्थानीय समाचार, राजनीतिक विश्लेषण और सामाजिक सरोकारों से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हैं। उनका मानना है कि स्थानीय पत्रकारिता का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी, प्रमाण और जनहित के साथ सामने रखना है। ताकि एक स्वस्थ समाज और स्वच्छ व्यवस्था की परिकल्पना साकार हो सके। More »
error: Content is protected !!