इस्लामपुरखुदागंजधर्म-कर्म

भगवान भास्कर की प्रतिमा स्थापित, 701 कलशों का भव्य शोभायात्रा

इस्लामपुर (नालंदा दर्पण)। इस्लामपुर क्षेत्र में के खुदागंज बाजार में श्री सूर्यदेव नारायण पूजा समिति के तत्वावधान में भगवान भास्कर की प्रतिमा स्थापित की गई। इस अवसर पर फतुहा से गंगाजल लाकर 701 कलशों में जलभरी की गई। जिसके बाद एक भव्य शोभायात्रा का आयोजन किया गया। यह शोभायात्रा विभिन्न मार्गों से होते हुए मंडप तक पहुंची। जहां कलशों को रखा गया और श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद का वितरण किया गया।

समिति के अध्यक्ष सूर्य भूषण प्रसाद, महामंत्री अभय कुमार सिंह और कोषाध्यक्ष दीपक कुमार ने बताया कि हर साल स्थानीय लोगों के सहयोग से छठ पूजा के अवसर पर खुदागंज बाजार के राजेंद्र नगर मुहल्ले में भगवान भास्कर की प्रतिमा स्थापित की जाती है। पूजा समापन के बाद प्रतिमा का विसर्जन किया जाता है। आयोजन समुदाय के आपसी सहयोग और भक्ति का प्रतीक है।

शोभायात्रा के दौरान अति पिछड़ा अनुसूचित जाति जनजाति विकास मंच के संयोजक धर्मेंद्र चौहान ने छठ पूजा की महत्ता पर प्रकाश डालते हुए कहा कि यह पर्व सनातन धर्म का संदेश देता है। शांति और सादगी के साथ मनाया जाने वाला यह व्रत चार दिनों तक चलता है। जिसमें महिला और पुरुष उपवास रखकर भगवान भास्कर की पूजा-अर्चना करते हैं। वे अपने परिवार और समाज के सुख-शांति की कामना करते हैं।

इस आयोजन में समिति के अन्य सदस्यों जैसे गोपाल गुप्ता, सतीश चौधरी, श्रीकांत सिंह, अभिषेक कुमार, पंकज कुमार, अभिनाश कुमार, विकास चौधरी, प्रवीण कुमार, दीपक कुमार, सोनू कुमार सहित सैकड़ों श्रद्धालु मौजूद रहे।

Nalanda Darpan

वरिष्ठ पत्रकार मुकेश भारतीय (mukesh bhartiy) पिछले तीन दशक से राजनीति, अर्थ, अधिकार, प्रशासन, पर्यावरण, पर्यटन, धरोहर, खेल, मीडिया, कला, संस्कृति, मनोरंजन, रोजगार, सरकार आदि को लेकर स्थानीय, राष्ट्रीय एवं वैश्विक स्तर पर बतौर कंटेंट राइटर-एडिटर सक्रिय हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

The unsolved mysteries of the ancient Nalanda University राजगीर पांडु पोखर एक ऐतिहासिक पर्यटन धरोहर Rajgir Sone Bhandar is the world’s biggest treasure Artificial Intelligence is the changing face of the future