Friday, February 13, 2026
अन्य

    माफियाओं ने बच्चों को बनाया सप्लाई का जरिया, 3 स्कूल बैग अंग्रेजी शराब समेत 1 गिरफ्तार, 2 फरार

    बिहारशरीफ (नालंदा दर्पण)। इन दिनों समूचे नालंदा जिले में शराबबंदी मजाक बन गई है। यहाँ शराब कारोबारी बच्चों को भी निशाना बनाने से नहीं चुक रहे हैं। पुलिस करे भी तो क्या करे। वह डाल-डाल तो शराब कारोबारी पात-पात नजर आते हैं।

    खबर है कि बिहारशरीफ नगर अवस्थित बिहार थाना पुलिस ने बिहारशरीफ रेलवे स्टेशन के पास भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। जबकि दो धंधेबाज पुलिस को देखते ही फरार होने में सफल रहे।

    पुलिस ने गिरफ्तार धंधेबाज के पास से तीन स्कूली बैग से 37 बोतल शराब बरामद किया है। गिरफ्तार युवक दीपनगर थाना इलाके के कसिमचक निवासी मिथलेश सिंह का पुत्र कुंदन कुमार बताया जाता है।

    थानाध्यक्ष रामा शंकर सिंह के अनुसार कुंदन कुमार अपने दो साथी बंटी और निवास के साथ श्रमजीवी ट्रेन से शराब लेकर बिहारशरीफ आ रहा था। जिसकी पूर्व सूचना के आधार पर कुंदन कुमार के बैग की तलाशी ली गई तो उसके पास तीन बैग में रखे अंग्रेजी शराब बरामद हुआ। जबकि बंटी कुमार और निवास कुमार मौके से फरार होने में सफल रहे।

    [embedyt] https://www.youtube.com/watch?v=nTxQIxOMLBs[/embedyt]

    मुखिया को नहीं पता कहां है पंचायत की संचिकाएं, रोजगार सेवक कहता है- तू नीच जात है…

    नालंदा लोकसभा चुनाव को लेकर सभी हेलीपैडों को अलर्ट रखने का आदेश

    बैंककर्मियों ने बिहारशरीफ नगर में ऋण वापसी को लेकर चलाया अनोखा अभियान

    [embedyt] https://www.youtube.com/watch?v=H4XgbdyJs0Q[/embedyt]

    राजगीर-बिहारशरीफ मार्ग पर महिला की गला रेतकर निर्मम हत्या

    नालंदा में BSEB की बड़ी कार्रवाई, 36 हाई स्कूल की मान्यता रद्द

    Nalanda Darpanhttps://nalandadarpan.com/
    नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के संचालक-संपादक वरिष्ठ पत्रकार मुकेश भारतीय (Mukesh Bhartiy) पिछले 35 वर्षों से समाचार लेखक, संपादक और संचार विशेषज्ञ के रूप में सक्रिय हैं। उन्हें समसामयिक राजनीति, सामाजिक मुद्दों, स्थानीय समाचार और क्षेत्रीय पत्रकारिता पर गहरी पकड़ और विश्लेषणात्मक अनुभव है। वे तथ्य आधारित, निष्पक्ष और भरोसेमंद रिपोर्टिंग के माध्यम से पाठकों तक ताज़ा खबरें और सटीक जानकारी पहुँचाने के लिए जाने जाते हैं। एक्सपर्ट मीडिया न्यूज़ (Expert Media News) सर्विस द्वारा प्रकाशित-प्रसारित नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के माध्यम से वे स्थानीय समाचार, राजनीतिक विश्लेषण और सामाजिक सरोकारों से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हैं। उनका मानना है कि स्थानीय पत्रकारिता का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी, प्रमाण और जनहित के साथ सामने रखना है। ताकि एक स्वस्थ समाज और स्वच्छ व्यवस्था की परिकल्पना साकार हो सके।

    आपकी खबरें

    error: Content is protected !!
    शांति और ध्यान का अद्भुत अनुभव बोधगया वैशाली का विश्व शांति स्तूप विक्रमशिला विश्वविद्यालय के बहुरेंगे दिन राजगीर सोन भंडारः दुनिया का सबसे रहस्यमय गुफा राजगीर वेणुवन की झुरमुट में देखें मुस्कुराते भगवान बुद्ध