अन्य
    Saturday, July 27, 2024
    अन्य

      करायपरसुराय थाना पुलिस टीम पर हमला मामले में अबतक 12 आरोपी गिरफ्तार

      नालंदा दर्पण डेस्क। पटना जिला के धनरुआ थानातंर्गत वीर बाजार में आरोपी को पकड़ने गई नालंदा जिला की करायपरसुराय थाना की पुलिस टीम पर हमला के मामले में 24 घंटे के भीतर अब तक कुल 12 उपद्रवियों की गिरफ्तारी की गई है।

      Karayaparsurai police station attacked in Dhanrua police station area policemen beaten up police stations revolver snatchedजारी पुलिस प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार  दिनांक- 01.12.23 को थानाध्यक्ष करायपरशुराय थाना जिला नालंदा सशस्त्र बल के साथ प्रातः 06:10 बजे लंबित कांडों में फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु छापामारी में प्रस्थान किये थे।

      छापामारी के क्रम में ही समय:- 7:30 बजे गुप्त सूचना मिली कि हिलसा थाना कांड संख्या-115 / 23 के प्राथमिकी अभियुक्त विकाश कुमार पिता नागेश्वर प्रसाद साकिन ग्वाल विगहा थाना करायपरशुराय जिला नालंदा, जो फरार चल रहे थे, धनरूआ थाना अन्तर्गत सफलता कोचिंग पढ़ा रहे है।

      उक्त सूचना के सत्यापन एवं आवश्यक कार्रवाई हेतु धनरूआ थाना से सम्पर्क कर सफलता कोचिंग के पास पहुँचे तो पुलिस को देखकर एक व्यक्ति भागने लगा, जिसे सशस्त्र बल के सहयोग से पकड़ लिया गया। अभियुक्त छापामारी दल के साथ धक्का मुक्की करने लगा। जिसका सहयोग अभियुक्त के परिजन, कोचिंग के कर्मी, विद्यार्थी एवं 40-50 अज्ञात स्थानीय लोग आ गये।

      उक्त भीड़ के लोग मिलकर अभियुक्त विकाश कुमार को पुलिस अभिरक्षा से भगा दिये। धक्का-मुक्की के क्रम में एक सिपाही/1636 नागेन्द्र कुमार जख्मी हो गये तथा थानाध्यक्ष का सरकारी पिस्टल वहीं गिर गया, जो खोजबीन के क्रम में मिल गया।

      इस कांड में जख्मी सिपाही के ईलाजोपरांत धनरूआ थाना में जाकर चिन्हित आरोपित 1. विकाश कुमार 2. बिट्टु कुमार उर्फ मनोहर 3. बबलू कुमार तीनों पिता नागेश्वर प्रसाद 4. भीषण कुमार 5 रविश कुमार 6. रवि कुमार तीनों पिता राजेश्वर प्रसाद सभी साकिन ग्वाल बिगहा थाना करायपरशुराय जिला नालंदा एवं इसके अलावे विकाश के चाचा रंजीत, विकाश के बहनोई मुन्ना एवं अन्य परिजन, सफलता कोचिंग के कर्मी एवं विद्यार्थी एवं स्थानीय 40-50 अज्ञात व्यक्तियों के विरूद्ध धनरूआ थाना कांड सं-745/23, दि0-01.12.23 धारा 147/149/323/307/353/504/506 / 34 भा० द०वि० दर्ज किया गया।

      वरीय पदाधिकारी के निर्देशानुसार इस मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए दिनांक- 01/02.12.23 को मध्य रात्रि में धनरूआ थाना एवं करायपरशुराय थाना के द्वारा संयुक्त छापेमारी के क्रम में चिन्हित व सत्यापित इस कांड के प्राथमिकी अभियुक्त 1. रविश कुमार 2. रवि कुमार 3. बबलू कुमार 4. रंजीत सिंह 5 मुन्ना कुमार 6 पवन कुमार 7. विशाल कुमार B. अनुप पासवान 9. सिकन्दर पासवान 10. शिवशंकर पासवान 11. अरूण कुमार एवं 12 अशोक कुमार को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया है।

      पुलिस छापामारी दल में दीपक कुमार पुअनि सह थानाध्यक्ष करायपरसुराय थाना, पुअनि जयनंदन यादव, करायपरसुराय थाना,. पुअनि राजेश कुमार, थानाध्यक्ष, धनरूआ थाना एवं सशस्त्र बल शामिल थे।

      [embedyt] https://www.youtube.com/watch?v=A06DOW9h1bQ[/embedyt]

      संबंधित खबर

      error: Content is protected !!