नालंदापर्यटनबिग ब्रेकिंगबिहार शरीफ

राजगीर में खुला मलमास मेला थाना, बोले एसपी- यहाँ दर्ज शिकायत पर होगी त्वरित कार्रवाई

बिहारशरीफ (नालंदा दर्पण)। राजगीर राजकीय मलमास मेला में विधि व्यवस्था बनाए रखने को लेकर पुलिस अधीक्षक अशोक मिश्रा ने मेला परिसर में मेला थाना का गुरुवार को उद्घाटन किया।

इस मौके पर उन्होंने कहा कि मेले को बेहतर तरीके से सफल कराने के लिए पुलिस हर समय तैयार है। इसके लिए मेला क्षेत्र सहित महत्वपूर्ण स्थानों पर सुरक्षा बल की पर्याप्त व्यवस्था की गई है, जो दिन रात ड्यूटी कर रहें हैं।

एसपी ने कहा कि मलमास मेला धार्मिक और पवित्र मेला है। इस मेले को लोग शांति, सौहार्द वातावरण में अपने पुरे परिवार के साथ शामिल हो। पुलिस-प्रशासन हर समय आपके साथ है। अगर मेला क्षेत्र के अंदर किसी प्रकार की कोई परेशानी या घटनाएं होती है तो मेला थाने में आकर अपनी शिकायत दर्ज करा सकते हैं, जिस पर तुरंत कार्रवाई की जाएगी। इसके लिए मेला थाने में डीएसपी स्तर तक के पदाधिकारी की प्रतिनियुक्ति की गई है। वहीं मेला थाना प्रभारी के रूप में इंस्पेक्टर संतोष कुमार को लगाया गया।

उन्होंने कहा कि मलमास मेला का आज तीसरा दिन है। कहीं से कोई भी शिकायत अभी तक नहीं मिली है। लगातार बैठक कर समीक्षा की जा रही है की कहीं कोई कमी तो नहीं है या और बेहतर व्यवस्था कैसे किया जा सके। इस पर जोर दिया जा रहा है। जो भी समस्या आती है उसे तुरंत दूर किया जा रहा है। पुलिस प्रशासन के द्वारा हर एक चीज पर नजर रखी जा रही है। वहीं मेला को देखते हुए राजगीर बस स्टैंड चौक पर वाहनों के आवागमन को देखते हुए हर तरफ पर्याप्त संख्या में होमगार्ड जवान को लगाया गया है।

मेला थाने के उद्घाटन के समय एसपी अशोक मिश्रा को डीएसपी प्रदीप कुमार ने गुलदस्ता देकर स्वागत किया। इस मौके पर डीएसपी प्रदीप कुमार, मेला थानाध्यक्ष संतोष कुमार के अलावे मेले में प्रतिनियुक्त पुलिस के जवान और पुलिस पदाधिकारी शामिल हुए।

Nalanda Darpan

नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के संचालक-संपादक वरिष्ठ पत्रकार मुकेश भारतीय (Mukesh Bhartiy) पिछले 35 वर्षों से समाचार लेखक, संपादक और संचार विशेषज्ञ के रूप में सक्रिय हैं। उन्हें समसामयिक राजनीति, सामाजिक मुद्दों, स्थानीय समाचार और क्षेत्रीय पत्रकारिता पर गहरी पकड़ और विश्लेषणात्मक अनुभव है। वे तथ्य आधारित, निष्पक्ष और भरोसेमंद रिपोर्टिंग के माध्यम से पाठकों तक ताज़ा खबरें और सटीक जानकारी पहुँचाने के लिए जाने जाते हैं। एक्सपर्ट मीडिया न्यूज़ (Expert Media News) सर्विस द्वारा प्रकाशित-प्रसारित नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के माध्यम से वे स्थानीय समाचार, राजनीतिक विश्लेषण और सामाजिक सरोकारों से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हैं। उनका मानना है कि स्थानीय पत्रकारिता का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी, प्रमाण और जनहित के साथ सामने रखना है। ताकि एक स्वस्थ समाज और स्वच्छ व्यवस्था की परिकल्पना साकार हो सके। More »