स्वास्थ्यनालंदाबिग ब्रेकिंगबिहार शरीफशिक्षा

सरकारी स्कूलों में मध्यान्ह भोजन के लिए प्रति छात्र ₹1.12 तक की बढ़ोतरी

बिहारशरीफ (नालंदा दर्पण)। प्रधानमंत्री पोषण योजना के तहत बिहार के सरकारी स्कूलों में बच्चों को मिलने वाले मध्यान्ह भोजन के बजट में प्रति छात्र-छात्रा ₹1.12 तक की बढ़ोतरी की गई है। जिससे अब छात्र-छात्राओं को और अधिक पौष्टिक भोजन प्रदान किया जा सकेगा। इस नई घोषणा से स्कूलों के प्रधानाध्यापकों और शिक्षकों को बड़ी राहत मिलेगी, जो पहले महंगाई के चलते पौष्टिक भोजन प्रदान करने में मुश्किलों का सामना कर रहे थे।

प्रधानमंत्री पोषण योजना के निदेशक के अनुसार प्राथमिक विद्यालयों के बच्चों के लिए दी जाने वाली राशि अब ₹5.45 से बढ़ाकर ₹6.19 प्रति छात्र कर दी गई है। वहीं, मध्य विद्यालयों के बच्चों के लिए यह राशि ₹8.17 से बढ़ाकर ₹9.29 प्रति छात्र कर दी गई है। यह नई दरें 1 दिसंबर 2024 से लागू होंगी।

इस संबंध में मध्यान्ह भोजन योजना के जिला कार्यक्रम पदाधिकारी का कहना है कि इस नई दर से स्कूलों को बच्चों के लिए बेहतर और पौष्टिक भोजन उपलब्ध कराने में मदद मिलेगी। पहले कई प्रधानाध्यापक महंगाई के कारण बच्चों को अंडे और फल जैसी आवश्यक चीजें देने में सक्षम नहीं थे, लेकिन अब इस बढ़ोतरी के बाद स्थिति बेहतर होगी।

अनेक प्रधानाध्यापकों ने इस निर्णय का स्वागत किया है। उनका कहना है कि पहले मिलने वाली राशि में महंगाई के चलते पौष्टिक भोजन देना कठिन हो रहा था, लेकिन अब इस बढ़ोतरी से बच्चों के आहार की गुणवत्ता में सुधार आएगा।

एक स्थानीय प्रधानाध्यापक ने कहा कि अंडे, फल और अन्य पौष्टिक पदार्थों की कीमतें लगातार बढ़ रही थीं। इस बजट में वृद्धि से अब हम बच्चों को और अच्छे से खाना दे पाएंगे। यह कदम बच्चों के स्वास्थ्य और शिक्षा दोनों के लिए लाभकारी साबित होगा।

वेशक सरकार की यह पहल शिक्षा और पोषण दोनों क्षेत्रों में सुधार के लिए एक अहम कदम है। विशेष रूप से उन बच्चों के लिए फायदेमंद साबित होगी, जो सरकारी स्कूलों में पढ़ते हैं और जिनके लिए मध्यान्ह भोजन मुख्य आहार का हिस्सा होता है।

Nalanda Darpan

नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के संचालक-संपादक वरिष्ठ पत्रकार मुकेश भारतीय (Mukesh Bhartiy) पिछले 35 वर्षों से समाचार लेखक, संपादक और संचार विशेषज्ञ के रूप में सक्रिय हैं। उन्हें समसामयिक राजनीति, सामाजिक मुद्दों, स्थानीय समाचार और क्षेत्रीय पत्रकारिता पर गहरी पकड़ और विश्लेषणात्मक अनुभव है। वे तथ्य आधारित, निष्पक्ष और भरोसेमंद रिपोर्टिंग के माध्यम से पाठकों तक ताज़ा खबरें और सटीक जानकारी पहुँचाने के लिए जाने जाते हैं। एक्सपर्ट मीडिया न्यूज़ (Expert Media News) सर्विस द्वारा प्रकाशित-प्रसारित नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के माध्यम से वे स्थानीय समाचार, राजनीतिक विश्लेषण और सामाजिक सरोकारों से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हैं। उनका मानना है कि स्थानीय पत्रकारिता का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी, प्रमाण और जनहित के साथ सामने रखना है। ताकि एक स्वस्थ समाज और स्वच्छ व्यवस्था की परिकल्पना साकार हो सके। More »

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

error: Content is protected !!
Bihar Sharif covered with red flags regarding Deepnagar garbage dumping yard in nalanda ई BPSC टीचर बच्चों के बीच क्या मिमिया रहा है KK पाठक साहब? ई BPSC टीचर की गुंडई देख लीजिए KK पाठक साहब ! जानें भागवान महावीर के अनमोल विचार