फीचर्डखोज-खबरनालंदाबिग ब्रेकिंगबिंदबिहार शरीफभ्रष्टाचारशिक्षा

दुर्भाग्य: कभी छात्रों से गुलजार रहा छात्रावास अब बना भूत बंगला

बिहारशरीफ (नालंदा दर्पण)। कभी छात्रों की चहल-पहल से भरा रहने वाला बिंद प्रखंड मुख्यालय स्थित उच्च विद्यालय का छात्रावास आज अपने पुराने गौरव को खोकर एक भूत बंगला बन चुका है। वर्षों पहले बने इस छात्रावास की दीवारें और छत अब इस कदर जर्जर हो चुकी हैं कि कभी भी ढह सकती हैं। जिससे बड़े हादसे की आशंका मंडरा रही है। इसके आस-पास के इलाके के लोग लगातार खंडहर भवन के खतरे को नजरअंदाज कर रहे हैं। जबकि इस खंडहर भवन के चारों ओर छोटे-छोटे बच्चे खेलते रहते हैं।

यहां स्थित मध्य विद्यालय और आंगनबाड़ी केंद्र भी इसी परिसर में संचालित हो रहे हैं। स्कूली बच्चे, चाहे वे विद्यालय के हों या गांव के, खंडहर की ओर आकर्षित होकर खेलते रहते हैं। वे न केवल यहां खेलते हैं, बल्कि खंडहर के अंदर जाकर बरामदे में बैठकर बातें भी करते हैं, जिससे कभी भी कोई दुर्घटना हो सकती है। आज तक इस खतरनाक स्थिति की ओर प्रशासन का ध्यान नहीं गया है।

1944 में बने इस छात्रावास का कभी बड़ा महत्त्व हुआ करता था। यह भवन न केवल दूर-दराज़ के छात्रों के रहने का ठिकाना था, बल्कि यहां से छात्रों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा भी प्राप्त होती थी। इस भवन में पंजाब नेशनल बैंक की एक शाखा का भी संचालन हुआ करता था। लेकिन समय के साथ इस ऐतिहासिक इमारत की मरम्मत और देखरेख न होने के कारण यह धीरे-धीरे खंडहर में तब्दील हो गया।

आज इस भवन की स्थिति इतनी दयनीय हो गई है कि असामाजिक तत्व इसके दरवाजों, खिड़कियों और यहां तक कि ईंटें भी उखाड़कर ले जा रहे हैं। खाली पड़े कमरे अब असामाजिक गतिविधियों का केंद्र बन चुके हैं। वे यहां छुपकर नशे का सेवन करते हैं। इस उपेक्षित और खंडहर हो चुके छात्रावास की दुर्दशा को देखकर यह सवाल उठता है कि क्या कभी इसका पुनर्निर्माण होगा या यह भवन हमेशा के लिए इतिहास के पन्नों में सिमट जाएगा?

Nalanda Darpan

नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के संचालक-संपादक वरिष्ठ पत्रकार मुकेश भारतीय (Mukesh Bhartiy) पिछले 35 वर्षों से समाचार लेखक, संपादक और संचार विशेषज्ञ के रूप में सक्रिय हैं। उन्हें समसामयिक राजनीति, सामाजिक मुद्दों, स्थानीय समाचार और क्षेत्रीय पत्रकारिता पर गहरी पकड़ और विश्लेषणात्मक अनुभव है। वे तथ्य आधारित, निष्पक्ष और भरोसेमंद रिपोर्टिंग के माध्यम से पाठकों तक ताज़ा खबरें और सटीक जानकारी पहुँचाने के लिए जाने जाते हैं। एक्सपर्ट मीडिया न्यूज़ (Expert Media News) सर्विस द्वारा प्रकाशित-प्रसारित नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के माध्यम से वे स्थानीय समाचार, राजनीतिक विश्लेषण और सामाजिक सरोकारों से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हैं। उनका मानना है कि स्थानीय पत्रकारिता का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी, प्रमाण और जनहित के साथ सामने रखना है। ताकि एक स्वस्थ समाज और स्वच्छ व्यवस्था की परिकल्पना साकार हो सके। More »

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

शांति और ध्यान का अद्भुत अनुभव बोधगया वैशाली का विश्व शांति स्तूप विक्रमशिला विश्वविद्यालय के बहुरेंगे दिन राजगीर सोन भंडारः दुनिया का सबसे रहस्यमय गुफा