हत्या या हादसा? युवक की मौत बनी रहस्य, जांच में जुटी पुलिस
हिलसा (नालंदा दर्पण)। बेन थाना क्षेत्र के वेन गांव में उस समय मातम पसर गया, जब बारात में निकला 21 वर्षीय युवक पवन रविदास संदिग्ध परिस्थिति में मृत पाया गया। यह घटना उस वक्त हुई, जब चंडी थाना क्षेत्र के बढ़ौना गांव जा रही स्कॉर्पियो देर रात सड़क किनारे पानी भरे गड्ढे में जा गिरी। हादसे में स्कॉर्पियो पर सवार आठ में से सात बाराती तो सुरक्षित निकाल लिए गए। लेकिन पवन रहस्यमयी तरीके से गायब हो गया।
पवन की खोजबीन तब और गंभीर हो गई जब उसकी मां सीता देवी ने बेटे के अपहरण की आशंका जताते हुए बेन थाना में कुछ लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करा दी। घटना के बाद ग्रामीणों और परिजनों ने थाने का घेराव कर पुलिस पर दबाव बनाया। अंततः राजगीर डीएसपी सुनील कुमार सिंह के नेतृत्व में घटनास्थल पर जब खोजबीन शुरू हुई तो स्कॉर्पियो के पास ही गड्ढे से पवन का शव बरामद हुआ।
इस घटना के बाद इलाके में चर्चा है कि यह केवल हादसा नहीं, बल्कि सुनियोजित हत्या हो सकती है। कुछ प्रत्यक्षदर्शी ग्रामीणों का आरोप है कि एक ट्रैक्टर चालक से विवाद के बाद स्कॉर्पियो को जानबूझ कर गड्ढे में धकेल दिया गया था।
फिलहाल बेन थाना पुलिस दो संदिग्ध युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए बिहारशरीफ भेजा गया है। ताकि मौत की असल वजह स्पष्ट हो सके।
इस सवाल का जवाब अभी पुलिस जांच पर टिका है। उधर गांव में शोक और आक्रोश दोनों का माहौल बना हुआ है। परिजन न्याय की मांग कर रहे हैं। जबकि पुलिस हर एंगल से मामले की तहकीकात में जुट गई है।
- परवलपुर थाना पुलिस की सामने आए होश उड़ा देने वाले कारनामे
- तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने ली बाइक सवार वार्ड सदस्य की जान
- प्रेम प्रसंग में युवती की हत्या, आत्महत्या या ऑनर किलिंग? जांच में जुटी पुलिस
- मवेशी बाड़ा में लगी भीषण आग में 160 बकरियां और 40 मुर्गियां हुई खाक
- शिक्षिका के साथ मारपीट-दुर्व्यवहार का वीडियो वायरल, पुलिस कार्रवाई पर सवाल





