अन्य
    Saturday, July 27, 2024
    अन्य

      तेल्हाड़ा में बिजली चोरी करते सात धराये, जुर्माना के साथ थाना में प्राथमिकी दर्ज

      एकंगरसराय (शैलेन्द्र कुमार)। अवर प्रमंडल एकंगरसराय के सहायक विधुत अभियंता पप्पू कुमार के नेतृत्व में तेल्हाड़ा थाना क्षेत्र बदलपुर एवं फरीदपुर गांव में छापेमारी कि गयी, जहां सात लोग अवैध रूप से बिजली चोरी करते हुए पकड़े गए।

      विधुत आपूर्ति प्रशाखा तेल्हाड़ा के कनीय विधुत अभियंता दीपू कुमार ने तेल्हाड़ा थाना में सात लोगों के विरूद्ध प्रार्थमिकी दर्ज कराई है।

      अवर प्रमंडल एकंगरसराय के सहायक विधुत अभियंता पप्पू कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि तेल्हाड़ा थाना क्षेत्र के बदलपुर एवं फरीदपुर गांव में कुछ लोग अवैध रूप से बिजली चोरी कर रहे हैं।

      सूचना मिलते ही छापेमारी दल का गठन किया गया। जिसमें सहायक विधुत अभियंता पप्पू कुमार के नेतृत्व में कनीय अभियंता विद्युत आपूर्ति प्रशाखा तेल्हाड़ा के दीपू कुमार और सम्बंधित कई मानव बल शामिल थे।

      छापेमारी दल ने तेल्हाड़ा थाना के बदलपुर एवं फरीदपुर गांव के सात व्यक्तियों के खिलाफ बिजली चोरी करते हुए पकड़े जाने के‌ आरोप के साथ जुर्माना लगाते हुए सबों के विरूद्ध तेल्हाड़ा थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है।

      संबंधित खबर

      error: Content is protected !!