डीएम के जनता दरबार में पहुंचे नालंदा सांसद, की स्कूल भवन बनाने की मांग

बिहारशरीफ (नालंदा दर्पण)। आज दैनिक जनता दरबार में जिलाधिकारी शशांक शुभंकर ने आज 17 लोगों की समस्याओं को सुना तथा समस्याओं के निदान हेतु संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

Nalanda MP reached DM Janata Darbar 2ग्राम खीरीचक के ग्रामीण जनता के द्वारा बताया गया कि सार्वजनिक चापाकल में बोरिंग डालकर खेत पटवन किया जा रहा है जिससे हमलोगों को पीने का पानी नहीं मिल पा रहा है तथा काफी समस्या का सामना करना पड़ रहा है। जिलाधिकारी महोदय द्वारा इस समस्या निदान हेतु लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी नालंदा को निर्देश दिया गया।

भगवानपुर ग्राम के आवेदक जैनेन्द्र सिंह द्वारा बताया गया कि मैं अपने माता-पिता के संपत्ति से हम दोनों भाई माता-पिता की सहमति से आपसी बंटवारा कर लिए हैं। तथा अभी तक दाखिल खारिज नहीं हुआ है। जिलाधिकारी महोदय द्वारा इस समस्या  निदान हेतु भूमि सुधार उप समाहर्ता, हिलसा को निर्देश दिया गया।

जोलहपुरा ग्राम के आवेदक कांति कुमारी द्वारा बताया गया कि मेरे पति मुरारी कुमार के मृत्यु होने के उपरांत अभी तक सदर अस्पताल के डॉक्टर के द्वारा पोस्टमार्टम की रिर्पोट तैयार कर नहीं दिया गया है। जिलाधिकारी  द्वारा इस समस्या  निदान हेतु सिविल सर्जन, नालंदा को निर्देश दिया गया।

स्थानीय नालंदा जदयू सांसद कौशलेंद्र कुमार जी द्वारा बताया गया कि हरनौत प्रखंड के कन्या मध्य विद्यालय हरनौत के विद्यालय भवन का निर्माण किया जाय। जिलाधिकारी द्वारा इस समस्या निदान हेतु जिला शिक्षा पदाधिकारी, नालंदा को निर्देश दिया गया।

ग्राम डुमरी के आवेदक चिंता देवी द्वारा आवेदक द्वारा बताया गया कि मेरे पास रहने हेतु आवास  नहीं है एवम मेरा परिवार दूसरे के यहां आवास कर रहे हैं। जिलाधिकारी द्वारा इस समस्या  निदान हेतु  उप विकास आयुक्त, नालन्दा को निर्देश दिया गया।

आवेदक कारू रजवार द्वारा बताया गया कि खतियानी जमीन वाद केस संख्या 238/12 को जीत जाने के उपरांत सभी के फर्जी व जाली लगान रसीद को रद्द किया जाय। जिलाधिकारी द्वारा इस समस्या  निदान हेतु  भूमि सुधार उप समाहर्ता, राजगीर को निर्देश दिया गया।

आवेदक जयराम प्रसाद यादव द्वारा बताया गया कि विपक्षी गण द्वारा मेरा तीन डिसमिल जमीन अवैध रूप से कब्जा कर लिया गया है तथा इसे मुक्त करने की कृपा की जाय। जिलाधिकारी द्वारा इस समस्या  निदान हेतु प्रभारी पदाधिकारी राजस्व शाखा, नालंदा को निर्देश दिया गया।

अन्य आवेदनों को भी संबंधित विभाग के पदाधिकारियों को भेजते हुए समाधान हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए।

भाकपा माले की जांच टीम ने गुडू हत्याकांड का लिया जायजा, बताया सुनियोजित शाजिस

चंडी नगर पंचायत में हर माह हो रहा 2-3 लाख रुपए का सफाई घोटाला

मुखिया को नहीं पता कहां है पंचायत की संचिकाएं, रोजगार सेवक कहता है- तू नीच जात है…

[embedyt] https://www.youtube.com/watch?v=7j2Kg675KMQ[/embedyt]

नालंदा लोकसभा चुनाव को लेकर सभी हेलीपैडों को अलर्ट रखने का आदेश

बैंककर्मियों ने बिहारशरीफ नगर में ऋण वापसी को लेकर चलाया अनोखा अभियान

[web_stories title=”true” excerpt=”false” author=”false” date=”false” archive_link=”true” archive_link_label=”” circle_size=”150″ sharp_corners=”false” image_alignment=”left” number_of_columns=”1″ number_of_stories=”5″ order=”DESC” orderby=”post_title” view=”circles” /]

Show More

Nalanda Darpan

नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के संचालक-संपादक वरिष्ठ पत्रकार मुकेश भारतीय (Mukesh Bhartiy) पिछले 35 वर्षों से समाचार लेखक, संपादक और संचार विशेषज्ञ के रूप में सक्रिय हैं। उन्हें समसामयिक राजनीति, सामाजिक मुद्दों, स्थानीय समाचार और क्षेत्रीय पत्रकारिता पर गहरी पकड़ और विश्लेषणात्मक अनुभव है। वे तथ्य आधारित, निष्पक्ष और भरोसेमंद रिपोर्टिंग के माध्यम से पाठकों तक ताज़ा खबरें और सटीक जानकारी पहुँचाने के लिए जाने जाते हैं। एक्सपर्ट मीडिया न्यूज़ (Expert Media News) सर्विस द्वारा प्रकाशित-प्रसारित नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के माध्यम से वे स्थानीय समाचार, राजनीतिक विश्लेषण और सामाजिक सरोकारों से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हैं। उनका मानना है कि स्थानीय पत्रकारिता का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी, प्रमाण और जनहित के साथ सामने रखना है। ताकि एक स्वस्थ समाज और स्वच्छ व्यवस्था की परिकल्पना साकार हो सके। More »
error: Content is protected !!

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker