नालंदाबिग ब्रेकिंगहिलसा

नारी शक्ति फिटनेस दौड़ का आयोजन, दिया सशक्त बनने का संदेश

नगरनौसा (नालंदा दर्पण)। महिलाओं के बीच खेल संस्कृति, खेल कौशल, फिटनेस और प्रतिस्पर्धी भावना को बढ़ावा देने के लिए अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष में हाई स्कूल नगरनौसा के मैदान में नेहरू युवा केंद्र नालंदा एवं युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार की ओर से नारी शक्ति फिटनेस दौड़ का आयोजन किया गया।

Nari Shakti fitness race organized gave message of becoming strong 2इस दौड़ का उद्घाटन नगरनौसा पंचायत के मुखिया पूनम कुमारी ने फीता काटकर किया और कार्यक्रम में उपस्थित अतिथियों को अंगवस्त्र व फूल माला पहनाकर स्वागत किया।

इस मौके पर मुखिया पूनम कुमारी ने कहा कि भारतीय संस्कृति में नारी शक्ति का स्वरूप है। विकास के दृष्टिकोण में अपना योगदान देने में सशक्त और स्वस्थ नारी शक्ति होने के उद्देश्य से नारी शक्ति फिटनेस रन का आयोजन एक सराहनीय प्रयास हैं।

उन्होंने कहा कि यह आयोजन भारत में महिलाओं की शक्ति और क्षमता का प्रमाण होगा और महिलाओं के बीच नियमित शारीरिक गतिविधि भागीदारी बढ़ाने, फिटनेस के माध्यम से महिलाओं को सशक्त बनाने का संदेश फैलाएगा, जिससे महिलाओं के स्वास्थ्य, आत्मविश्वास और समग्र कल्याण में सुधार होगा।

इस नारी शक्ति फिटनेस दौड़ में प्रथम स्थान नेहा कुमारी, दुतीय स्थान सोनमंती कुमारी एवं तृतीय स्थान अंशु कुमारी ने प्राप्त किया। जिसे मुखिया पूनम कुमारी ने मोमेंट,मेडल एवं प्रशस्ति पत्र देखकर सम्मानित किया गया।

इस मौके पर समाजसेवी सोनू कुमार, अभय नंदन पांडेय, निरंजन पासवान, सुजीत कुमार आदि उपस्थित थे।

बारात देख रही युवती को बदमाश ने कनपटी में मारी गोली, मौत

लोकसभा चुनाव, होली, रामनवमी को लेकर ये आठ कुख्यात हुए जिला बदर

हर्ष फायरिंग मौत मामले में नया मोड़, छात्रा को निशाना लगाकर मारी गई गोली

राजगीर के सभी चौक-चौराहों से CCTV कैमरा गायब, CM ने किया था उद्घाटन

टीआरई-1 और टीआरइ-2 के BPSC टीचरों की प्रतिनियुक्ति पर रोक

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker