उत्कृष्ट सेवा हेतु राष्ट्रीय गांधी सेवा रत्न सम्मान-2021 से अलंकृत हुए निदेशक

इसलामपुर (नालंदा दर्पण)। शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान हेतु आईएएस मंत्रा अर्जुना, पटना द्वारा आयोजित एक कार्यक्रम में खुदागंज संत जोसफ पब्लिक स्कूल के निदेशक विक्की कुमार सिंह को राष्ट्रीय गांधी सेवा रत्न सम्मान 2021 से अलंकृत किया गया।

National Gandhi Seva Ratna Award for Outstanding Service Director decorated with 2021 aउन्हें यह अलंकार बिहार पुलिस के डीआईजी आपीएस विकास वैभव एवं आईएएस मंत्रा के निदेशक नवजीत सिंह रावत ने प्रदान किया।

इस मौके पर डीआईजी श्री विकाश वैभव ने कहा कि शिक्षा ही वह हथियार है, जिससे हर अंधेरे एवं हर बुराई पर काबू पाया जा सकता है।

उल्लेखनीय है कि निदेशक विक्की कुमार सिंह को इससे पहले भी कई राजकीय एवं राष्ट्रीय सम्मानों से सम्मानित किया जा चुके हैं। निदेशक के सम्मानित होने पर विद्यालय में खुशी का माहौल व्याप्त है।

इस अवसर पर विद्यालय के प्राचार्य विवेक गोस्वामी, नीतू सिंह, चंदन प्रजापति, सुशील कुमार, कोमल कुमारी, आमिर आलम, सुशांत गोस्वामी, अमरेश कुमार, गौतम पांडेय आदि ने निदेशक को बधाई दी।

 

 

Show More

Nalanda Darpan

नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के संचालक-संपादक वरिष्ठ पत्रकार मुकेश भारतीय (Mukesh Bhartiy) पिछले 35 वर्षों से समाचार लेखक, संपादक और संचार विशेषज्ञ के रूप में सक्रिय हैं। उन्हें समसामयिक राजनीति, सामाजिक मुद्दों, स्थानीय समाचार और क्षेत्रीय पत्रकारिता पर गहरी पकड़ और विश्लेषणात्मक अनुभव है। वे तथ्य आधारित, निष्पक्ष और भरोसेमंद रिपोर्टिंग के माध्यम से पाठकों तक ताज़ा खबरें और सटीक जानकारी पहुँचाने के लिए जाने जाते हैं। एक्सपर्ट मीडिया न्यूज़ (Expert Media News) सर्विस द्वारा प्रकाशित-प्रसारित नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के माध्यम से वे स्थानीय समाचार, राजनीतिक विश्लेषण और सामाजिक सरोकारों से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हैं। उनका मानना है कि स्थानीय पत्रकारिता का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी, प्रमाण और जनहित के साथ सामने रखना है। ताकि एक स्वस्थ समाज और स्वच्छ व्यवस्था की परिकल्पना साकार हो सके। More »
error: Content is protected !!

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker