NEET paper leak case: बाजाप्ता पेपर लीक कंपनी चलाता है संजीव मुखिया

नालंदा दर्पण डेस्क। नीट पेपर लीक मामला (NEET paper leak case) में सीबीआई की पूछताछ में बड़ा खुलासा हुआ है। पूरे मामले की अबतक की जांच में जिस मास्टर माइंड संजीव मुखिया का नाम सामने आ रहा है, उसकी काली दुनिया को लेकर कई चौंकाने वाले खुलासे सामने आए हैं।

सबसे बड़ा खुलासा यह हुआ है कि संजीव मुखिया किसी फॉर्म की तरह पेपर लिखकर पूरा नेटवर्क चलाता है। यह पेपर लीक का पूरा नेटवर्क संजीव मुखिया के इशारे पर चलता है और इसके कई राज्यों में पैठ हैं।

पेपर लीक का मुख्य सरगना संजीव मुखिया अभी भी सीबीआई की पहुंच से दूर है। यह पूरा पेपर लीक के नेक्सस को संजीव मुखिया प्राइवेट कंपनी की तरह चलता था। जिसमें 30 से अधिक लड़कों को सैलरी पर रखा था।

पूछताछ के क्रम में जितने भी अभियुक्त गिरफ्तार हुए हैं। उन्होंने बताया है कि हर माह संजीव मुखिया इसके लिए उन्हें सैलरी देता था और किसी से फाइनल का काम करवाता है तो किसी से जरूरत के अनुसार अन्य काम करवाता है। अपने करीबी लड़कों को उसने बाइक और फोर व्हीलर भी दे रखा है।

खासकर नालंदा और पटना जिले में संजीव मुखिया के 30 से अधिक पेड इंप्लाई हैं। पेड़ कर्मचारी के लिए संजीव मुखिया बेरोजगार, जरूरतमंद और भरोसेमंद युवकों को अपने नेटवर्क में जोड़ लेता है।

हालांकि सीबीआई की अबतक की पूछताछ में, रिमांड और जेल में बंद आरोपियों से भी संजीव मुखिया के लोकेशन के बारे में कोई खास जानकारी नहीं मिल पाई है।

गिरफ्तार अभियुक्तों का कहना है कि संजीव मुखिया देश के किसी भी कोने में हो सकता है। वह अक्सर नेपाल भी जाता रहता है। उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, राजस्थान, पश्चिम बंगाल, महाराष्ट्र, गुजरात और अन्य कई राज्यों में संजीव मुखिया के अपने कॉन्टेक्ट हैं। सीबीआई की टीमें फिलहाल 6 राज्यों में जांच कर रही हैं।

बता दें कि नीट पेपर लीक केस में सीबीआई बेऊर जेल में अभियुक्तों से पूछताछ कर रही है। हजारीबाग के ओएसिस स्कूल से प्रिंसिपल और वाइस प्रिंसिपल से पूछताछ की जा रही है।

बेऊर जेल में बंद 13 अन्य अभियुक्तों के सामने बैठाकर सीबीआई आरोपियों से सच उगलवाने में लगी हुई है। इसी पूछताछ के दौरान साफ हुआ है कि संजीव मुखिया इस केस में मास्टरमाइंड है और वह एक कंपनी की तरह पेपर लीक गैंग चलाता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

प्रमुख समाचार

सर्वप्रिय समाचार